IIT Madras: आईआईटी मद्रास -आईडीबीआई बैंक ने मिलकर शुरू किया I2SSL साइबर सुरक्षा लैब
Saurabh Pandey | July 31, 2024 | 03:39 PM IST | 2 mins read
I2SSL स्वचालित सुरक्षा मूल्यांकन के लिए उपकरण विकसित करने पर भी काम करेगा। शोधकर्ताओं का लक्ष्य बाइनरी विश्लेषण के लिए उपकरण विकसित करना है, जो उपकरणों, विशेष रूप से मोबाइल एप्लिकेशन में 'जीरो-डे कमजोरियों' और अन्य सुरक्षा खतरों की खोज की सुविधा प्रदान कर सके।
नई दिल्ली : भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान - मद्रास (आईआईटी मद्रास) ने बुधवार को स्वास्थ्य सेवा, फिनटेक और एयरोस्पेस जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सुरक्षा समाधान विकसित करने के लिए एक साइबर सुरक्षा प्रयोगशाला शुरू करने के लिए आईडीबीआई बैंक के साथ साझेदारी की घोषणा की है। यह प्रयोगशाला बैंकिंग, ऑटोमोटिव, बिजली और दूरसंचार जैसे उद्योगों में तैनात प्रणालियों में साइबर सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित करेगी।
आईडीबीआई - आईआईटीएम सिक्योर सिस्टम्स लैब' (आई2एसएसएल) का उद्घाटन आज यानी 31 जुलाई 2024 को आईआईटी मद्रास परिसर में आईडीबीआई बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी राकेश शर्मा द्वारा आईआईटी मद्रास के निदेशक प्रोफेसर वी. कामकोटि की उपस्थिति में किया गया।
इस दौरान आईडीबीआई बैंक की सीजीएम सौम्या चौधरी, आईडीबीआई बैंक की सीजीएम और जोनल हेड-चेन्नई जोन मंजूनाथ पई, आईआईटी मद्रास के प्रोफेसर महेश पंचग्नुला, डीन (पूर्व छात्र और कॉर्पोरेट संबंध), डॉ. चेस्टर रेबेरो, प्रिंसिपल अन्वेषक, आईडीबीआई - आईआईटीएम सिक्योर सिस्टम्स लैब (आई2एसएसएल) आईआईटी मद्रास, कविराज नायर, सीईओ, इंस्टीट्यूशनल एडवांसमेंट कार्यालय, आईआईटी मद्रास, संकाय, अनुसंधान और छात्र मौजूद रहे।
इस अवसर पर बोलते हुए, आईडीबीआई बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकार राकेश शर्मा ने कहा कि साइबर सुरक्षा प्रयोगशाला स्थापित करने के लिए आईआईटीएम के साथ साझेदारी करके हमें खुशी हो रही है। यह पहल साइबर खतरों से सक्रिय रूप से निपटने और डेटा और सूचना की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आईडीबीआई बैंक की प्रतिबद्धता का एक प्रमाण है।
साइबर सुरक्षा चुनौतियों का सामना
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आईआईटी मद्रास के निदेशक प्रोफेसर वी. कामकोटि ने कहा कि वित्त क्षेत्र एक महत्वपूर्ण सूचना बुनियादी ढांचा है, जो हमारे देश की अर्थव्यवस्था की नींव बनाता है और दिन-ब-दिन साइबर सुरक्षा चुनौतियों की बढ़ती संख्या का सामना कर रहा है।
ऑनलाइन फोरम बनाने का लक्ष्य
शोधकर्ताओं का लक्ष्य एक ऑनलाइन फोरम बनाने का भी है जो एआई-आधारित मैलवेयर विश्लेषण की सुविधा प्रदान करेगा। फोरम मैलवेयर रनटाइम व्यवहार के डेटासेट की पेशकश करेगा, जिससे छात्रों और शोधकर्ताओं को मैलवेयर निष्पादन व्यवहार का अध्ययन करने में सुविधा होगी। वे लिनक्स, विंडोज के साथ-साथ मोबाइल मैलवेयर पर भी काम करेंगे।
आईडीबीआई - आईआईटीएम सिक्योर सिस्टम्स लैब' (आई2एसएसएल) सिक्योर सिस्टम इंजीनियरिंग पर काम करेगी। आईडीबीआई - आईआईटीएम सिक्योर सिस्टम्स लैब' साइबर सुरक्षा में बाजार के लिए तैयार आईपी विकसित करेगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार