IIT Madras NPTEL: आईआईटी मद्रास ने हजारों टेक्निकल पाठ्यक्रमों का भारत की स्थानीय भाषाओं में किया अनुवाद
Santosh Kumar | April 10, 2024 | 01:38 PM IST | 1 min read
एनपीटीईएल ने प्रमुख विषयों की प्राथमिकता तय की है। इनमें कंप्यूटर साइंस (35 कोर्स), सोशल साइंस (32 कोर्स) और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (29 कोर्स) शामिल हैं।
नई दिल्ली: आईआईटी मद्रास एनपीटीईएल ने तकनीकी पाठ्यक्रमों को सरल बनाने के लिए भारत की कई स्थानीय भाषाओं में उनका अनुवाद किया है। 'इंटरनेट ऑफ थिंग्स का परिचय' जैसे पाठ्यक्रम जिनकी काफी मांग है, उन्हें भी इसमें शामिल किया गया है। संस्थान ने 207 तकनीकी पाठ्यक्रमों का हिंदी में अनुवाद किया है। इससे विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा का अवसर मिलेगा।
एनपीटीईएल ने अपनी वेबसाइट पर हिंदी में 199 ई-पुस्तकें लॉन्च की हैं। इसके अतिरिक्त, पाठकों और श्रोताओं के लिए हिंदी में वीडियो सामग्री की 1,200 घंटे की ऑडियो रिकॉर्डिंग भी उपलब्ध कराई गई है। यह सुनिश्चित करने के लिए कि अनुवाद सटीक हों, एनपीटीईएल ने 1,029 हिंदी अनुवादकों और 139 क्यूसी की एक टीम बनाई है।
एनपीटीईएल ने प्रमुख विषयों की प्राथमिकता तय कर दी है। इनमें कंप्यूटर साइंस (35 कोर्स), सोशल साइंस (32 कोर्स) और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (29 कोर्स) शामिल हैं। एनपीटीईएल अनुवादित पाठ्यक्रमों की अधिक जानकारी और उपलब्धता इस वेब पेज से प्राप्त की जा सकती है- https://nptel.ac.in/translation
Also read IIT Madras ने स्टार्ट-अप हब स्थापित करने के लिए फ्रेंच फर्म के साथ किया करार
एनपीटीईएल ने 11 भाषाओं में किया अनुवाद
एनपीटीईएल ने इन पाठ्यक्रमों का असमिया, बंगाली, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल और तेलुगु सहित 11 भाषाओं में अनुवाद किया है। इससे उन छात्रों को मदद मिलेगी जिनकी स्कूली शिक्षा क्षेत्रीय भाषाओं में हुई और अब वे अंग्रेजी में तकनीकी शिक्षा लेना चाहते हैं।
एनपीटीईएल के प्रोफेसर राजेश कुमार ने कहा, “प्रत्येक भाषा अपने आप में एक दुनिया है। ऐसे में अगर अनुवाद नहीं होगा तो मैं अपनी ही दुनिया में सिमट कर रह जाऊंगा। एनपीटीईएल इस सीमा को पार करने का एक अभूतपूर्व प्रयास है।''
एनपीटीईएल-आईआईटी मद्रास नए रूप में अनुवादित सामग्री उपलब्ध करा रहा है। इनमें उपशीर्षक, वीडियो टेक्स्ट ट्रैक, ट्रांसक्रिप्ट, स्लाइड और ऑडियो ट्रैक वाली किताबें आदि शामिल हैं। इस अनुवाद पहल के साथ, एनपीटीईएल का लक्ष्य शिक्षा को जन-जन तक पहुंचाना है और इसे छात्रों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।
अगली खबर
]NIFT Stage 2 Admit Card 2024: निफ्ट चरण 2 परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, nift.ntaonline.in से करें डाउनलोड
पहले चरण की परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार दूसरे चरण के लिए एडमिट कार्ड एनटीए-निफ्ट की आधिकारिक वेबसाइट nift.ntaonline.in से डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 12 अप्रैल से शुरू होगी।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’