IIT Kanpur News: आईआईटी कानपुर के शोध छात्र ने की आत्महत्या, हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटकता मिला शव
Press Trust of India | February 11, 2025 | 11:21 AM IST | 2 mins read
पश्चिम क्षेत्र के एडीसीपी विजेंद्र द्विवेदी ने बताया कि अंकित यादव के साथी छात्रावास के छात्रों ने आईआईटी अधिकारियों को घटना की जानकारी दी।
कानपुर: आईआईटी कानपुर में पीएचडी छात्र द्वारा आत्महत्या का मामला सामने आया है। 24 वर्षीय छात्र अंकित यादव का शव सोमवार 10 फरवरी को उसके हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, नोएडा के सेक्टर 71 में रहने वाला अंकित यादव (24) केमिस्ट्री में पीएचडी कर रहा था। पुलिस ने बताया कि मामला तब प्रकाश में आया जब मृतक के दोस्तों ने उसे फोन किया लेकिन उसने फोन नहीं उठाया।
पश्चिम क्षेत्र के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (एडीसीपी) विजेंद्र द्विवेदी ने बताया कि अंकित यादव के साथी छात्रावास के छात्रों ने आईआईटी अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। अधिकारियों ने कल्याणपुर पुलिस को सूचना दी और वे यादव के कमरे पर गए।
IIT Kanpur Suicide: घटनास्थल से सुसाइड नोट मिला
एडीसीपी ने कहा, ‘‘हमें सोमवार शाम करीब 5 बजे आत्महत्या की सूचना मिली और हम स्थानीय पुलिस के साथ वहां पहुंचे।’’ एडीसीपी ने कहा कि जब तक पुलिस वहां पहुंची, आईआईटी अधिकारियों ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाल लिया था।
प्रशासन ने सबूत के तौर पर घटना का वीडियो बनाया था। पुलिस ने जांच के लिए फोरेंसिक टीम को बुलाया। घटनास्थल से सुसाइड नोट मिला, जिसमें यादव ने लिखा था कि वह अपनी मर्जी से यह कदम उठा रहा है और इसके लिए कोई जिम्मेदार नहीं है।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
एडीसीपी विजेंद्र द्विवेदी ने बताया कि प्रारंभिक जांच व अन्य औपचारिकताएं पूरी होने के बाद ही आत्महत्या की असली वजह का पता चल सकेगा। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार, परिवार के सदस्य भी आईआईटी-कानपुर पहुंच गए हैं। इस बीच, आईआईटी-कानपुर की ओर से जारी एक बयान में पीएचडी छात्र अंकित यादव के दुखद और असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया गया।
यदि आप किसी ऐसे व्यक्ति को जानते हैं जिनके आत्मघाती कदम उठाने की आशंका है तो उनसे संवाद करें और समझाएं। आत्महत्या के विचार आने पर पीड़ित व्यक्ति सहायता और परामर्श के लिए हेल्पलाइन नंबर 9820466726 पर कॉल कर सकते हैं या फिर AASRA की आधिकारिक वेबसाइट http://www.aasra.info की मदद ले सकते हैं। इसके अलावा, 9152987821 पर भी कॉल कर सकते हैं। आत्महत्या रोकने के लिए सक्रिय कुछ और संगठनों के हेल्पलाइन नंबर लिंक पर उपलब्ध हैं जो ऐसे लोगों की मदद कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल