Trusted Source Image

RBI Assistant Recruitment 2026: आरबीआई असिस्टेंट भर्ती पंजीकरण का कल आखिरी दिन, शुल्क, परीक्षा तिथि जानें

Saurabh Pandey | March 7, 2026 | 11:55 AM IST | 2 mins read

आरबीआई सहायक परीक्षा हर साल केंद्रीय बैंक के विभिन्न क्षेत्रीय कार्यालयों में सहायकों की भर्ती के लिए आयोजित की जाती है। चयन प्रक्रिया प्रारंभिक, मुख्य और भाषा प्रवीणता परीक्षा (एलपीटी) के माध्यम से की जाती है।

आरबीआई असिस्टेंट 2026 चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और उसके बाद भाषा प्रवीणता परीक्षा शामिल होगी। (आधिकारिक वेबसाइट)
आरबीआई असिस्टेंट 2026 चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और उसके बाद भाषा प्रवीणता परीक्षा शामिल होगी। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा असिस्टेंट पदों पर भर्ती प्रक्रिया का कल 8 मार्च आखिरी दिन है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आरबीआई असिस्टेंट भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए। आवेदक का जन्म 2 फरवरी, 1998 और 1 फरवरी, 2006 के बीच हुआ होना चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

RBI Assistant Recruitment 2026: आवेदन शुल्क

आरबीआई असिस्टेंट भर्ती 2026 के लिए आवेदन शुल्क सामान्य और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 450 रुपये और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांगजन, पूर्व सैनिक और आरबीआई कर्मचारी उम्मीदवारों के लिए 50 रुपये है। आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन ही किया जाना चाहिए।

RBI Assistant Recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता

आरबीआई असिस्टेंट भर्ती 2026 के लिए किसी भी विषय में कम से कम स्नातक की डिग्री, जिसमें कुल मिलाकर न्यूनतम 50% अंक (अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग जाति के उम्मीदवारों के लिए उत्तीर्ण श्रेणी) हों और कंप्यूटर पर वर्ड प्रोसेसिंग का ज्ञान हो।

RBI Assistant Recruitment 2026: रिक्तियों की संख्या

श्रेणी
रिक्तियां
अनारक्षित (UR)
346
अनुसूचित जाति (SC)
110
अनुसूचित जनजाति (ST)
37
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)
99
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)
58
कुल योग
650

RBI Assistant Recruitment 2026: परीक्षा तिथियां

परीक्षा का चरण
तिथि (संभावित)
ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा
11 अप्रैल, 2026
ऑनलाइन मुख्य परीक्षा
07 जून, 2026

Also read SSC JE Paper 1 Result 2025: एसएससी जेई पेपर 1 रिजल्ट ssc.gov.in पर जारी, कैटेगरीवाइज कटऑफ अंक जानें

RBI Assistant Exam 2026: प्रीलिम्स परीक्षा पैटर्न

आरबीआई असिस्टेंट प्रीलिम्स 2026 वस्तुनिष्ठ परीक्षा होगी, जिसमें बहुविकल्पीय प्रश्न (एमसीक्यू) होंगे। इस ऑनलाइन परीक्षा में कुल 100 अंकों के लिए 100 एमसीक्यू प्रश्न होंगे। आरबीआई असिस्टेंट प्रीलिम्स 2026 की कुल अवधि 60 मिनट होगी। इसमें तीन खंड होंगे -अंग्रेजी भाषा, तर्क क्षमता और संख्यात्मक क्षमता।

ऑनलाइन प्रीलिम्स परीक्षा में गलत उत्तरों के लिए नेगेटिव मार्किंग होगी। आरबीआई असिस्टेंट प्रीलिम्स 2026 में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक-चौथाई अंक काटे जाएंगे। आरबीआई असिस्टेंट प्रीलिम्स परीक्षा 2026 में सेक्शनवाइज कट-ऑफ भी होगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications