IIT Kanpur: आईआईटी कानपुर में एआईए इंजीनियरिंग लिमिटेड की मदद से बनेगा नया हॉस्टल टॉवर, एमओयू साइन
Saurabh Pandey | September 19, 2024 | 06:53 PM IST | 1 min read
नया हॉस्टल टावर बड़े हॉल ऑफ रेजिडेंस-16 प्रोजेक्ट का हिस्सा है, जिसमें छह टावर शामिल हैं। यह आधुनिक ऊर्जा-बचत और स्थिरता को अपनाएगा।
नई दिल्ली: आईआईटी कानपुर के निदेशक प्रो. मनिन्द्र अग्रवाल और एआईए इंजीनियरिंग लिमिटेड के बीच एक एमओयू साइन किया गया है। एआईए इंजीनियरिंग लिमिटेड के संस्थापक और प्रबंध निदेशक और प्रतिष्ठित पूर्व छात्र (बीटी/एमएमई 1974 बैच) भद्रेश शाह ने हॉल ऑफ रेजिडेंस-16 में एक नए हॉस्टल टॉवर के निर्माण के लिए मदद देने को औपचारिक रूप दिया है।
इस अवसर पर तुषार चोपड़ा (बीटी/एमई/1974 बैच) और उनके बेटे अबीर चोपड़ा, प्रोफेसर अमेय करकरे, डीन ऑफ रिसोर्सेज और पूर्व छात्र आईआईटीके, आईआईटी कानपुर-डेवलपमेंट फाउंडेशन के सीईओ कपिल कौल और आईआईटीकेडीएफ उपाध्यक्ष रजत शर्मा भी उपस्थित थे।
एआईए इंजीनियरिंग के सम्मान में होगा टावर का नाम
आईआईटी कानपुर में बनाए जाने वाले नए हॉस्टल टावर का नाम शाह और एआईए इंजीनियरिंग के सम्मान में रखा जाएगा, जिसमें उन्होंने एक हिस्सा अपनी व्यक्तिगत क्षमता से और दूसरा हिस्सा एआईए इंजीनियरिंग लिमिटेड की कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी प्रतिबद्धता से दिया है।
हॉल ऑफ रेजिडेंस-16 में छह टावर शामिल
नया हॉस्टल टावर बड़े हॉल ऑफ रेजिडेंस-16 प्रोजेक्ट का हिस्सा है, जिसमें छह टावर शामिल हैं, और यह आधुनिक ऊर्जा-बचत और स्थिरता को अपनाएगा। सौर पैनलों, ऊर्जा-कुशल फिक्स्चर, अपशिष्ट कटौती, जल संरक्षण और रीसाइक्लिंग रणनीतियों के माध्यम से नवीकरणीय ऊर्जा का उपयोग डिजाइन में एकीकृत किया जाएगा।
आईआईटी कानपुर के निदेशक प्रो. मनिन्द्र अग्रवाल ने कहा कि हम भविष्य के लीडर्स और इनोवेटर्स के लिए एक स्थायी और प्रेरक रहने की जगह बनाने के आईआईटी कानपुर के दृष्टिकोण में विश्वास करने के लिए शाह के आभारी हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार