IIT Kanpur Admission 2026: आईआईटी कानपुर ने बीसाइबर में प्रवेश के लिए यूजी रिजल्ट किया जारी, कटऑफ जांचें
Abhay Pratap Singh | July 9, 2026 | 06:52 PM IST | 2 mins read
आईआईटी कानपुर बीसाइबर रिजल्ट 2026 पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया है, जिसमें चयनित उम्मीदवारों की एप्लीकेशन आईडी उपलब्ध है।
नई दिल्ली: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, कानपुर (IIT Kanpur) ने बैचलर ऑफ साइबरसिक्योरिटी (BCyber) प्रोग्राम में प्रवेश के लिए यूजी रिजल्ट जारी कर दिया है। प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आईआईटी कानपुर की आधिकारिक वेबसाइट iitk.ac.in पर जाकर अपना परिणाम जांच और डाउनलोड कर सकते हैं।
आईआईटी कानपुर ने परीक्षा परिणाम के साथ कैटेगरी-वाइज कटऑफ अंक भी जारी किए हैं। इस वर्ष 52 कैंडिडेट्स को बीसाइबर प्रोग्राम में प्रवेश के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। चयनित उम्मीदवारों को प्रवेश प्रक्रिया के अगले चरण के लिए 21 जुलाई को आईआईटी कानपुर में रिपोर्ट करना होगा।
IIT Kanpur BCyber Result 2026: आगे की प्रक्रिया
बीसाइबर प्रोग्राम में एडमिशन के लिए शॉर्टलिस्ट कैंडिडेट को उनके रजिस्टर्ड मेल आईडी पर आगे की जानकारी भेजी जाएगी। ईमेल में रिपोर्टिंग शेड्यूल, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन इंस्ट्रक्शन और एडमिशन से जुड़ी गाइडलाइंस होंगी। रिपोर्टिंग के दौरान उम्मीदवारों को सभी दस्तावेजों की मूल प्रतियां लानी होंगी।
आईआईटी कानपुर द्वारा बीसाइबर एडमिशन टेस्ट 2026 का आयोजन 5 जुलाई को किया गया था। बीसाइबर प्रवेश परीक्षा परिणाम 2026 पीडीएफ प्रारूप में उपलब्ध है, जिसमें चयनित उम्मीदवारों के एप्लीकेशन आईडी उपलब्ध है। बीसाइबर प्रोग्राम में प्रवेश से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को आईआईटी कानपुर की वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
BCyber Admission Test 2026 Result: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार बीसाइबर प्रवेश परीक्षा 2026 का रिजल्ट जांच सकते हैं:
- आईआईटी कानपुर की ऑफिशियल वेबसाइट iitk.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध, एडमिशन सेक्शन में विजिट करें।
- ‘एप्लीकेशन ओपन फॉर बी.साइबर एडमिशन 2026’ लिंक पर क्लिक करें।
- नोटिफिकेशन सेक्शन में बीसाइबर 2026 के लिए घोषित उम्मीदवारों की सूची पर क्लिक करें।
- रिजल्ट पीडीएफ स्क्रीन पर खुल जाएगी।
- अपना सिलेक्शन स्टेटस चेक करने के लिए एप्लीकेशन ID सर्च करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए इसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।
IIT Kanpur BCyber cut-off 2026: कैटेगरी-वाइज कटऑफ
नीचे सारणी में आईआईटी कानपुर बीसाइबर कटऑफ 2026 कैटेगरी-वाइज जांच सकते हैं:
| कैटेगरी |
कट-ऑफ (एडमिशन टेस्ट 5 जुलाई 2026 को आयोजित)
|
|---|---|
| सामान्य | 15 |
| ओबीसी-एनसीएल, ईडब्ल्यूएस | 13.5 |
| एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी | 7.5 |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार