IIT JAM Admit Card 2025: आईआईटी जैम एडमिट कार्ड jam2025.iitd.ac.in पर घोषित, 2 फरवरी को होगा एग्जाम
Santosh Kumar | January 6, 2025 | 06:14 PM IST | 2 mins read
उम्मीदवारों को आईआईटी जैम एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक पोर्टल पर अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा।
Candidates can download JAM previous year's papers to boost their exam preparation.
Download Nowनई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जैम) 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jam2025.iitd.ac.in के माध्यम से आईआईटी जैम एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं। आईआईटी जैम 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया इस लेख में आगे दी गई है।
IIT JAM 2027: Syllabus | Physics Formula Sheet
PYQ's With Answer Key: Biotechnology | Chemistry | Geology | Economics | Physics | Maths | Statistics
IIT JAM: Cut off for Top IITs
उम्मीदवारों को आईआईटी जैम एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक पोर्टल पर अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा। शेड्यूल के अनुसार, आईआईटी जैम 2025 परीक्षा 2 फरवरी को आयोजित की जाएगी।
आईआईटी जैम एडमिट कार्ड 2025 में परीक्षा केंद्र का विवरण, तिथि और समय जैसी महत्वपूर्ण जानकारी शामिल है। उम्मीदवारों को परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड साथ ले जाना होगा। आईआईटी जैम परीक्षा ऑनलाइन होगी।
IIT JAM Admit Card 2025: आईआईटी जैम एग्जाम पैटर्न
आईआईटी जैम 2025 परीक्षा की अवधि तीन घंटे निर्धारित की गई है। परीक्षा पत्र में तीन खंड होंगे जिसमें एमसीक्यू प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। सेक्शन A में 30 प्रश्न होंगे, सेक्शन B में 10 प्रश्न होंगे और सेक्शन C में 20 प्रश्न होंगे।
अंकन योजना के अनुसार, 1 अंक वाले प्रश्नों के प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटे जाएंगे और 2 अंक वाले प्रश्नों के प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 2/3 अंक काटे जाएंगे। हालांकि, सेक्शन B और C में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है।
Also read GATE 2025 Admit Card: गेट एडमिट कार्ड gate2025.iitr.ac.in पर कल होगा जारी, डाउनलोड प्रक्रिया जानें
IIT JAM 2025 Admit Card: आईआईटी जैम एडमिट कार्ड कैसे करें डाउनलोड?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से आसानी से आईआईटी जैम एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट jam2025.iitd.ac.in या joaps.iitd.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर ईमेल आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करें।
- आईआईटी जैम एडमिट कार्ड 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- आईआईटी जैम 2025 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- इसमें दर्ज विवरण की जांच करें और प्रवेश पत्र डाउनलोड करें।
उम्मीदवारों को आईआईटी जैम एडमिट कार्ड के साथ अपना फोटो पहचान पत्र भी लाना होगा। पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चलेगी, जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार