आईआईटी गांधीनगर ने ताइवानी विश्वविद्यालय के साथ की साझेदारी, भारत-ताइवान सेमीकंडक्टर को बढ़ावा देना लक्ष्य
Saurabh Pandey | January 16, 2026 | 05:44 PM IST | 2 mins read
आईआईटी गांधीनगर, NYCU और एम्पाक टेक्नोलॉजी के बीच सहयोग के संभावित क्षेत्रों पर चर्चा हुई, जिसमें अकादमिक आदान-प्रदान कार्यक्रम और संयुक्त अनुसंधान पहल शामिल हैं।
नई दिल्ली : भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान गांधीनगर (IITGN) ने भारत-ताइवान सेमीकंडक्टर साझेदारी को बढ़ावा देने के लिए एडवांस वायरलेस कम्युनिकेशन मॉड्यूल के डिजाइन और निर्माण में विशेषज्ञता रखने वाले ताइवानी विश्वविद्यालय और तकनीकी कंपनी के साथ साझेदारी की है।
13 और 14 जनवरी 2026 को नेशनल यांग मिंग चियाओ तुंग विश्वविद्यालय (NYCU) के प्रोफेसर ली-चुन वांग और एम्पाक टेक्नोलॉजी इंक. के सीईओ मिंग-जेर चेन की आईआईटी गांधीनगर परिसर यात्रा से यह सहयोग और मजबूत हुआ। एम्पाक को वायरलेस मॉड्यूल अनुसंधान एवं विकास, डिजाइन, उत्पादन, विपणन और उत्पाद प्रौद्योगिकी एकीकरण सेवाओं में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है।
आईआईटी गांधीनगर, NYCU और एम्पाक टेक्नोलॉजी के बीच सहयोग के संभावित क्षेत्रों पर चर्चा हुई, जिसमें अकादमिक आदान-प्रदान कार्यक्रम और संयुक्त अनुसंधान पहल शामिल हैं। एम्पाक टेक्नोलॉजी इंक. के साथ उद्योग-अकादमिक साझेदारी से व्यावहारिक अनुभव प्राप्त होने और विभिन्न विषयों के कौशल और नवाचारों को बढ़ावा मिलने की संभावना है, जिससे दोनों देशों के बीच दीर्घकालिक संबंध मजबूत होंगे।
जिओ-पॉलिटिकल दृष्टि से सेमीकंडक्टर अत्यंत महत्वपूर्ण
प्रोफेसर ली-चुन वांग और मिंग-जेर चेन ने छात्रों और संकाय सदस्यों के साथ बातचीत करके सेमीकंडक्टर रिसर्च में सहयोग के अवसरों की जानकारी ली।सेमीकंडक्टर मिशन के वैश्विक रणनीतिक महत्व पर जोर देते हुए, एनवाईसीयू के इलेक्ट्रिकल और कंप्यूटर इंजीनियरिंग कॉलेज के विशिष्ट अध्यक्ष और डीन, प्रोफेसर ली-चुन वांग ने कहा कि भौगोलिक और जिओ-पॉलिटिकल दृष्टि से, सेमीकंडक्टर अत्यंत महत्वपूर्ण हो गए हैं, और उद्योग को आपूर्ति श्रृंखला की मजबूती पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।
ताइवानी प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए आईआईटी गांधीनगर के निदेशक प्रोफेसर रजत मूना ने कहा कि आईआईटी गांधीनगर एडवांस प्रौद्योगिकियों में अंतरराष्ट्रीय अनुसंधान साझेदारियों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है, और यह दौरा ताइवान के साथ मजबूत शैक्षणिक और औद्योगिक सहयोग स्थापित करने की दिशा में एक कदम आगे है।
आईआईटी गांधीनगर के अकादमिक डीन प्रोफेसर भास्कर दत्ता ने कहा कि हम एनवाईसीयू ताइवान के साथ संयुक्त अकादमिक कार्यक्रमों की शुरुआत के लिए उत्सुकता से इंतजार कर रहे हैं, जो हमारे स्नातक और स्नातकोत्तर छात्रों के लिए बहुत फायदेमंद होगा।
एम्पाक टेक्नोलॉजी इंक. के सीईओ मिंग-जेर चेन ने कहा कि कुछ छात्रों ने ताइवान में अपनी पढ़ाई शुरू कर दी है, जबकि हमारी टीम के कुछ सदस्य आईआईटी गांधीनगर परिसर में काम और पढ़ाई कर सकते हैं, जिससे उन्हें यहां की सुविधाओं और अनुसंधान वातावरण का लाभ मिलेगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच