Trusted Source Image

RRVUNL Technician Mains Admit Card 2026: आरआरवीयूएनएल तकनीशियन मेंस एडमिट कार्ड जारी, 23 फरवरी को एग्जाम

Saurabh Pandey | February 12, 2026 | 06:50 PM IST | 2 mins read

राजस्थान के विद्युत विभाग में विभिन्न तकनीकि पदों के लिए प्रारम्भिक परीक्षाओं का रिजल्ट 9, 13 एवं 16 जनवरी 2026 को घोषित किया गया था, जिसमें रिक्तियों के लगभग दस गुणा अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।

मुख्य परीक्षा में उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त कुल अंकों की गणना उनकी योग्यता के अंतिम क्रम को निर्धारित करने के लिए की जाएगी। (आधिकारिक वेबसाइट)
मुख्य परीक्षा में उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त कुल अंकों की गणना उनकी योग्यता के अंतिम क्रम को निर्धारित करने के लिए की जाएगी। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (आरआरवीयूएनएल) ने तकनीशियन/ऑपरेटर/प्लांट अटेंडेंट भर्ती 2026 के लिए मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। मुख्य परीक्षा के लिए पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट energy.rajasthan.gov.in के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को पोर्टल पर लॉगिन करके अपने नामांकन संख्या, पंजीकरण संख्या या जन्म तिथि का उपयोग करना होगा।

RRVUNL Technician Mains 2026: परीक्षा तिथि

राजस्थान के विद्युत विभाग में तकनीशियन/ऑपरेटर/प्लांट अटेंडेंट भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा राजस्थान के विभिन्न जिलों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 23 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामि होने वाले उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा और परीक्षा केंद्र पर साथ लेकर जाना होगा।

मुख्य परीक्षा की स्कीम एवं सिलेबस संबंधी पूरी जानकारी विद्युत निगमों की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। मुख्य परीक्षा की समय अवधि 2 घंटे की होगी जिसमें 150 बहुविकल्पीय प्रश्न होगें, जिनमें पांच विकल्प दिए गए होंगे। प्रत्येक गलत उत्तर देने पर निगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है।

मुख्य परीक्षा के लिए चयनित उम्मीदवारों की संख्या

राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड की तरफ से तकनीशियन/ऑपरेटर/प्लांट अटेंडेंट भर्ती 2026 के लिए मुख्य परीक्षा के लिए ग्रुप-I में 22,893, ग्रुप II में 360, ग्रुप III में 175 एवं ग्रुप-IV में 361 अभ्यर्थियों को क्वालीफाई किया गया है।

राजस्थान के विद्युत विभाग में विभिन्न तकनीकि पदों के लिए प्रारम्भिक परीक्षाओं का रिजल्ट 9, 13 एवं 16 जनवरी 2026 को घोषित किया गया था, जिसमें रिक्तियों के लगभग दस गुणा अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।

Also read BPSC Admit Card 2026: बीपीएससी एचओडी, सह-प्राध्यापक भर्ती डीवी लेटर जारी, दस्तावेज सत्यापन कल से, शेड्यूल जारी

RRVUNL Technician Mains 2026: पासिंग मार्क्स

श्रेणी
न्यूनतम अंक
अनारक्षित (UR Category)
30%
एससी / एसटी / बीसी / एमबीसी / ईडब्ल्यूएस / पूर्व सैनिक
25%
दिव्यांगजन (PwBD/PH)
25%

RRVUNL Prelims Exam: प्रारंभिक परीक्षा कब हुई थी?

राजस्थान के विद्युत निगमों में तकनीशियन-तृतीय (आईटीआई) / ऑपरेटर-तृतीय (आईटीआई) / प्लांट अटेंडेंट-तृतीय (आईटीआई) के कुल 2163 पदों पर भर्ती के लिए प्रारम्भिक परीक्षा का आयोजन 24 से 27 नवम्बर, 2025 तक किया गया था।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications