IIT DELHI MBA 2024: आईआईटी दिल्ली में एग्जिक्यूटिव एमबीए प्रोग्राम शुरू, 31 मई तक आवेदन का मौका
Saurabh Pandey | May 1, 2024 | 07:14 PM IST | 1 min read
आईआईटी दिल्ली में एग्जिक्यूटिव एमबीए प्रोग्राम के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 2,500 रुपये का ऑनलाइन शुल्क का भुगतान करना होगा।
नई दिल्ली : आईआईटी दिल्ली में डिपार्टमेंट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (डीएमएस) ने एग्जिक्यूटिव एमबीए प्रोग्राम विशेष रूप से कामकाजी पेशेवरों के लिए डिजाइन किया है। इच्छुक वर्किंग प्रोफेशनल्स 31 मई तक इस प्रोग्राम के लिए आवेदन कर सकते हैं।
आईआईटी दिल्ली में एग्जिक्यूटिव एमबीए प्रोग्राम के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 2,500 रुपये का ऑनलाइन शुल्क का भुगतान करना होगा। आईआईटी दिल्ली एग्जिक्यूटिव एमबीए प्रोग्राम जुलाई 2024 में शुरू होने की उम्मीद है।
आईआईटी दिल्ली का एग्जिक्यूटिव एमबीए प्रोग्राम दो साल के लिए डिजाइन किया गया है। आईआईटी दिल्ली ने यह प्रोग्राम वर्किंग प्रोफेशनल्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। तीन वर्ष से अधिक अनुभव वाले उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र होंगे।
IIT Delhi Executive MBA Program पात्रता मानदंड
आवेदकों के पास न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक या 6 सीजीपीए के साथ स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। एससी, एसटी या पीएच श्रेणी से संबंधित आवेदकों के पास न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों या 5.5 सीजीपीए के साथ स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
Also read BITSAT 2024 City Intimation Slip: बिटसैट सिटी इंटिमेशन स्लिप 3 मई को bitsadmission.com पर होगी जारी
आईआईटी दिल्ली में एग्जिक्यूटिव एमबीए प्रोग्राम प्रवेश प्रक्रिया में 9 जून, 2024 को एक लिखित परीक्षा होगी। जिसके बाद 22 जून को एक व्यक्तिगत साक्षात्कार होगा। चयनित अभ्यर्थियों के लिए कक्षाएं शाम 6 से रात 9 बजे तक चलेंगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल