UCEED Result 2026: आईआईटी बॉम्बे ने यूसीईईडी रिजल्ट जारी किया, uceed.iitb.ac.in से करें डाउनलोड
Saurabh Pandey | March 6, 2026 | 12:18 PM IST | 1 min read
यूसीड के तहत चयनित उम्मीदवारों को आईआईटी बॉम्बे द्वारा आयोजित संयुक्त सीट आवंटन प्रक्रिया में भाग लेने का अवसर दिया जाएगा। यह परीक्षा प्रतिवर्ष आईआईटी और अन्य प्रमुख संस्थानों में बैचलर ऑफ डिजाइन (बी.डेस) कार्यक्रमों में योग्य छात्रों को प्रवेश देने के लिए आयोजित की जाती है।
नई दिल्ली : भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) बॉम्बे ने अंडरग्रेजुएट कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन फॉर डिजाइन (यूसीईईडी) का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uceed.iitb.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
यूसीड स्कोरकार्ड 10 मार्च को आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे और उम्मीदवारों को इन्हें 31 जुलाई, 2026 तक डाउनलोड करना होगा। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि स्कोरकार्ड की हार्ड कॉपी डाक या ईमेल द्वारा उम्मीदवारों को नहीं भेजी जाएगी।
आईआईटी बॉम्बे द्वारा यूसीड परीक्षा 18 जनवरी को आयोजित की गई थी और अंतिम उत्तर कुंजी 28 जनवरी को जारी की गई थी। सभी चयनित उम्मीदवारों को कॉमन मेरिट रैंक या अखिल भारतीय रैंक प्राप्त होगी। रैंक सूची पार्ट-ए और पार्ट-बी में प्राप्त कुल अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।
यूसीड के तहत चयनित उम्मीदवारों को आईआईटी बॉम्बे द्वारा आयोजित संयुक्त सीट आवंटन प्रक्रिया में भाग लेने का अवसर दिया जाएगा। यह परीक्षा प्रतिवर्ष आईआईटी और अन्य प्रमुख संस्थानों में बैचलर ऑफ डिजाइन (बी.डेस) कार्यक्रमों में योग्य छात्रों को प्रवेश देने के लिए आयोजित की जाती है।
IIT Bombay UCEED Result 2026: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uceed.iitb.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर 'UCEED 2026 परिणाम' लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपनी पंजीकृत ईमेल आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
- इसके बाद लॉगिन या सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- यूसीड रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा।
- अब रिजल्ट डाउनलोड करें और इसका प्रिंटआउट ले लें।
चयनित उम्मीदवारों का इन संस्थानों में प्रवेश
चयनित उम्मीदवारों को आईआईटी बॉम्बे द्वारा आयोजित संयुक्त सीट आवंटन प्रक्रिया में भाग लेना होगा, जिसके तहत आईआईटी बॉम्बे, आईआईटी दिल्ली, आईआईटी गुवाहाटी, आईआईटी हैदराबाद, आईआईटी रुड़की और आईआईआईटीडीएम जबलपुर जैसे भाग लेने वाले संस्थानों में बी.डिजाइन कार्यक्रमों में प्रवेश दिया जाएगा
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा