IISER IAT Result 2024: आईआईएसईआर आईएटी परिणाम आज होगा जारी, काउंसलिंग 25 जून से
Abhay Pratap Singh | June 25, 2024 | 08:44 AM IST | 1 min read
आईएटी रिजल्ट 2024 जारी होने के बाद IISER काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। प्रवेश प्रक्रिया का पहला चरण 7 जुलाई 2024 से शुरू होगा।
नई दिल्ली: भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (IISER) आज यानी 25 जून को आईआईएसईआर एप्टीट्यूड टेस्ट 2024 (IAT 2024) का परिणाम जारी करेगा। आधिकारिक घोषणा के बाद आईएटी प्रवेश परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार आईआईएसईआर की वेबसाइट iiseradmission.in पर जाकर IISER IAT 2024 परिणाम डाउनलोड कर सकेंगे।
आईएटी रिजल्ट 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन विवरण की आवश्यकता होगी। उम्मीदवार पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग कर आईआईएसईआर आईएटी रिजल्ट 2024 देख सकेंगे। IISER IAT एंट्रेंस एग्जाम 9 जून को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
IISER IAT Counselling 2024: काउंसलिंग कार्यक्रम
आईएटी प्रवेश परीक्षा 2024 में उत्तीर्ण उम्मीदवार ही IISER IAT काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने के लिए पात्र होंगे। आईएटी परिणाम 2024 घोषित होने के बाद योग्य उम्मीदवारों के लिए IISER काउंसलिंग प्रक्रिया आज यानी 25 जून को शुरू की जाएगी।
Also read NTA Chief: एनटीए के महानिदेशक बने आईएएस प्रदीप सिंह खरोला, सुबोध कुमार सिंह हटाए गए
आधिकारिक सूचना में बताया गया कि, IISER IAT काउंसलिंग प्रक्रिया मेरिट सूची में चयनित अभ्यर्थियों के लिए की जाएगी। आईआईएसईआर आईएटी काउंसलिंग 2024 के लिए दस्तावेज सत्यापन का आयोजन 2 जुलाई से 5 जुलाई तक किया जाएगा। आईआईएसईआर में प्रवेश के लिए सभी चरणों में सफल उम्मीदवारों को IISER संस्थानों में दाखिला दिया जाएगा।
आईएटी काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए कक्षा 12वीं की मार्कशीट और जाति प्रमाण पत्र 1 जुलाई 2024 तक उम्मीदवार अपलोड कर सकेंगे। प्रवेश प्रक्रिया का पहला चरण 7 जुलाई 2024 से शुरू किया जाएगा। नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को संस्थान की वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
IISER IAT Exam 2024: परीक्षा कार्यक्रम
IISER IAT प्रवेश परीक्षा कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) मोड में आयोजित की गई थी। आईएटी परीक्षा कुल 180 मिनट की थी। प्रश्नपत्र में कुल 60 प्रश्न थे, जिनमें से प्रत्येक विषय जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित और भौतिकी से 15-15 प्रश्न पूछे गए थे। आईएटी परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी