IISER IAT 2025 Counselling: आईआईएसईआर आईएटी के लिए काउंसलिंग पंजीकरण, चॉइस फिलिंग की डेट 7 जुलाई तक बढ़ी
Saurabh Pandey | July 3, 2025 | 10:31 PM IST | 2 mins read
जिन उम्मीदवारों ने आईआईएसईआर एप्टीट्यूड टेस्ट (IAT) 2025 उत्तीर्ण किया है, वे चल रही काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने के पात्र हैं। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे पंजीकरण के लिए आगे बढ़ने से पहले अपने लॉगिन क्रेडेंशियल और सभी आवश्यक दस्तावेज तैयार रखें।
नई दिल्ली : भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (IISER) ने आईआईएसईआर एप्टीट्यूड टेस्ट (IAT) के लिए काउंसलिंग की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। उम्मीदवार अब 7 जुलाई 2025 शाम 5 बजे रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इससे पहले रजिस्ट्रेशन और चॉइस-फिलिंग की अंतिम तिथि 3 जुलाई 2025 थी।
संयुक्त प्रवेश समिति 7 जुलाई, 2025 को शाम 5 बजे के बाद सूचना में संशोधन के किसी भी अनुरोध पर विचार नहीं करेगी। ईमेल या किसी अन्य माध्यम से भेजी गई किसी भी सूचना या दस्तावेज पर विचार नहीं किया जाएगा।
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://iiseradmission.in पर आईएटी काउंसलिंग के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। लॉगिन करने के लिए पासवर्ड के साथ अपने पंजीकरण नंबर/आवेदन संख्या का उपयोग कर सकते हैं। उम्मीदवारों को भारत भर में 11 IISER में सात पाठ्यक्रमों में से अपनी शीर्ष प्राथमिकताए भरने की अनुमति होगी।
IISER IAT 2025 Counselling: सीट स्वीकृति शुल्क
यदि किसी उम्मीदवार को उसकी रैंक और वरीयताओं के आधार पर IISER शैक्षणिक कार्यक्रम में सीट की पेशकश की जाती है, तो उसे सीट स्वीकृति शुल्क (SAF) का भुगतान करना होगा। सीट स्वीकृति शुल्क का भुगतान उम्मीदवार को प्रवेश का प्रस्ताव दिए जाने के बाद ही किया जाना है। सीट स्वीकृति शुल्क का भुगतान ऑफर लेटर में दी गई श्रेणी के अनुसार करना होगा। वरीयता फॉर्म जमा करने के दौरान कोई सीट स्वीकृति शुल्क या कोई अन्य शुल्क नहीं देना होगा।
निम्नलिखित कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों को अपनी कक्षा 12वीं (या समकक्ष) के दौरान गणित अवश्य होना चाहिए।
IISER कोलकाता में कम्प्यूटेशनल और डेटा विज्ञान में 5 वर्षीय BS-MS
IISER भोपाल में 4 वर्षीय B.Tech.
IISER भोपाल में आर्थिक विज्ञान में 4 वर्षीय BS और IISER तिरुपति में आर्थिक और सांख्यिकीय विज्ञान में 4 वर्षीय BS।
Also read IISER IAT Result 2025: आईआईएसईआर आईएटी रिजल्ट iiseradmission.in पर जारी, डाउनलोड करें रैंक कार्ड
IISER IAT 2025: आईआईएसईआर आईएटी एडमिशन
आईआईएसईआर में पांच वर्षीय बैचलर ऑफ साइंस-मास्टर ऑफ साइंस (BS-MS) दोहरी डिग्री, चार वर्षीय बीएस और बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी (BTech) कार्यक्रमों के लिए प्रवेश आईएटी 2025 के माध्यम से किया जाएगा, जो मई में आयोजित किया गया था। आईएटी परिणाम 24 जून को घोषित किया गया था और 26 जून से पात्र उम्मीदवारों के पंजीकरण के लिए काउंसलिंग पोर्टल खोल दिया गया था।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार