IISER IAT 2024 Final Answer Key: आईआईएसईआर आईएटी फाइनल आंसर की iiseradmission.in पर जारी, ऐसे करें चेक
Saurabh Pandey | June 21, 2024 | 05:43 PM IST | 2 mins read
आईआईएसईआर प्रवेश परीक्षा चार वर्षीय बैचलर ऑफ साइंस (बीएस) और पांच वर्षीय बैचलर ऑफ साइंस-मास्टर ऑफ साइंस (बीएस-एमएस) दोहरी डिग्री कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।
नई दिल्ली : भारतीय विज्ञान शिक्षा और अनुसंधान संस्थान (आईआईएसईआर) ने आईआईएसईआर एप्टीट्यूड टेस्ट 2024 की फाइनल आंसर की जारी कर दी है। जो उम्मीदवार आईआईएसईआर एप्टीट्यूड टेस्ट के लिए उपस्थित हुए हैं, वे आईआईएसईआर की आधिकारिक वेबसाइट iiseradmission.in के माध्यम से अंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
आईआईएसईआर एप्टीट्यूड टेस्ट 2024 का परिणाम 25 जून, 2024 को घोषित किया जाएगा। काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए पंजीकरण बारहवीं कक्षा की मार्कशीट और जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) अपलोड 25 जून से 1 जुलाई, 2024 तक किया जा सकता है और प्रवेश का पहला राउंड 7 जुलाई, 2024 को प्रदर्शित किया जाएगा।
आईआईएसईआर प्रवेश परीक्षा में उम्मीदवार के प्रदर्शन के आधार पर उम्मीदवारों को बेरहामपुर, भोपाल, कोलकाता, मोहाली, पुणे, तिरुवनंतपुरम, या तिरुपति में स्थित किसी भी आईआईएसईआर परिसर में प्रवेश मिलेगा।
IISER IAT 2024: आंसर की डाउलोड का तरीका
- सबसे पहले आईआईएसईआर की आधिकारिक वेबसाइट iiseradmission.in पर जाएं।
- होम पेज पर IISER IAT 2024 अंतिम उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें।
- एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी।
- अब फाइनल आंसर की चेक करें और इसे डाउनलोड करें।
- उत्तर कुंजी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
IISER IAT 2024: परीक्षा पैटर्न
आईआईएसईआर एप्टीट्यूड टेस्ट 9 जून, 2024 को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक एक ही पाली में आयोजित किया गया था। आईआईएसईआर एप्टीट्यूड टेस्ट में 60 प्रश्न थे, इनमें जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित और भौतिकी प्रत्येक से 15-15 प्रश्न थे। परीक्षा का उत्तर देने के लिए उम्मीदवारों को कुल 180 मिनट का समय दिया गया था। प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार के थे। प्रश्न पत्र अंग्रेजी और हिंदी भाषा में था।
आईआईएसईआर प्रवेश परीक्षा चार वर्षीय बैचलर ऑफ साइंस (बीएस) और पांच वर्षीय बैचलर ऑफ साइंस-मास्टर ऑफ साइंस (बीएस-एमएस) दोहरी डिग्री कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।
IISER IAT 2024: मार्किंग स्कीम
मार्किंग स्कीम के अनुसार उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए चार अंक दिए जाएंगे। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक की कटौती होती है। बिना प्रयास वाले प्रश्नों के लिए कोई अंक नहीं दिए जाते हैं। उम्मीदवार परीक्षा में अपने संभावित अंकों की गणना करने के लिए IISER IAT उत्तर कुंजी 2024 का उपयोग कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल