IISER IAT 2026 Registration: आईआईएसईआर एप्टीट्यूड टेस्ट रजिस्ट्रेशन 5 मार्च से होगा शुरू, पात्रता जानें
Abhay Pratap Singh | March 3, 2026 | 10:52 PM IST | 2 mins read
आईएटी 2026 का आयोजन आईआईएसईआर बरहामपुर, आईआईएसईआर भोपाल, आईआईएसईआर कोलकाता, आईआईएसईआर मोहाली, आईआईएसईआर पुणे, आईआईएसईआर तिरुवनंतपुरम और आईआईएसईआर तिरुपति में प्रवेश के लिए किया जाता है।
नई दिल्ली: इंडियन इंस्टीट्यूट्स ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च (IISER) द्वारा आईआईएसईआर एप्टीट्यूड टेस्ट 2026 (IAT 2026) के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 5 मार्च से शुरू की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक प्रवेश पोर्टल iiseradmission.in के माध्यम से आईआईएसईआर आईएटी 2026 के लिए ऑनलाइन माध्यम में 13 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं।
आईएटी 2026 पात्रता मानदंड के अनुसार, 2024, 2025 या 2026 में विज्ञान स्ट्रीम में कक्षा 12 या समकक्ष या न्यूनतम तीन वर्षीय डिप्लोमा कार्यक्रम कम से कम 60% (एससी/एसटी/दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 55 प्रतिशत) अंकों में उत्तीर्ण उम्मीदवार आवेदन के लिए पात्र हैं। इसके अलावा, जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित और भौतिक विज्ञान में से कम से कम तीन विषयों की पढ़ाई की हो।
IISER Aptitude Test 2026: महत्वपूर्ण तिथियां
आईएटी 2026 परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियों की जांच नीचे सारणी में कर सकते हैं:
| कार्यक्रम | तिथियां |
|---|---|
|
आवेदन शुरू |
5 मार्च, 2026 |
|
आवेदन समाप्त |
13 अप्रैल, 2026 |
|
आवेदन सुधार विंडो |
16 से 18 अप्रैल, 2026 |
|
हॉल टिकट जारी |
24 मई, 2026 |
|
आईआईएसईआर एप्टीट्यूड टेस्ट (आईएटी) 2026 परीक्षा |
7 जून, 2026 (सुबह 9:00 बजे - दोपहर 12:00 बजे तक) |
Also read Mission Buniyaad Level 2 Result 2026: मिशन बुनियाद लेवल 2 रिजल्ट जारी, मार्च में होगी लेवल 3 परीक्षा
IISER IAT Registration fees 2026: आवेदन शुल्क
- सामान्य, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी और ओबीसी-एनसीएल श्रेणियों के तहत आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 2,000 रुपये का शुल्क देना होगा।
- दिव्यांग, कश्मीरी प्रवासी/कश्मीरी पंडित/कश्मीरी हिंदू परिवार (गैर-प्रवासी) के रूप में पंजीकृत व्यक्तियों और एससी/एसटी श्रेणी के अंतर्गत आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए शुल्क 1,000 रुपये है।
- विदेशी नागरिक श्रेणी के अंतर्गत आईएटी 2026 पंजीकरण करने वाले उम्मीदवारों को 12,000 रुपये का भुगतान करना होगा।
परीक्षा पैटर्न के अनुसार, आईएटी 2026 का आयोजन भारत भर के विभिन्न केंद्रों में कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में किया जाएगा। आईएटी में जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित और भौतिक विज्ञान से 15-15 तथा कुल 60 प्रश्न होंगे। परीक्षा की कुल अवधि 180 मिनट होगी। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक दिए जाएंगे, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा।
IISER IAT Application Form 2026: आवेदन प्रक्रिया
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार आईआईएसईआर आईएटी 2026 आवेदन पत्र भर सकते हैं:
- आईआईएसईआर एडमिशन की वेबसाइट iiseradmission.in पर जाएं।
- होमपेज पर “IAT-2026 आवेदन करें” लिंक पर क्लिक करें।
- यूजर आईडी और पासवर्ड जनरेट करने के लिए पंजीकरण करें।
- आवेदन पत्र भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
- फॉर्म सबमिट करें और आगे की जरूरत के लिए प्रिंट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल