IAT Mock Test 2024: IISER एप्टीट्यूड टेस्ट 2024 के लिए मॉक टेस्ट लिंक जारी, 1 जून से हाल टिकट करें डाउनलोड
Abhay Pratap Singh | May 26, 2024 | 12:05 PM IST | 2 mins read
आईएटी प्रवेश परीक्षा आईआईएसईआर संस्थानों में बीएस, एमएस प्रोग्राम में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।
Estimate your admission chances to IISERs with the Careers360 IISER Aptitude Test College Predictor. Get personalized college predictions, cutoff insights, and course options based on your IAT rank, c
Try Nowनई दिल्ली: भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (IISER) ने आईआईएसईआर एप्टीट्यूड टेस्ट 2024 (IAT 2024) के लिए मॉक टेस्ट लिंक एक्टिव कर दिया है। आईआईएसईआर एंट्रेंस एग्जाम 2024 में उपस्थित होने वाले कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट iiseradmission.in पर जाकर आईएटी मॉक टेस्ट दे सकते हैं।
आईएटी 2024 प्रवेश परीक्षा का आयोजन 9 जून को किया जाएगा। संस्थान द्वारा आईआईएसईआर एप्टीट्यूड टेस्ट 2024 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए IAT 2024 एडमिट कार्ड 1 जून को जारी किया जाएगा। कैंडिडेट आईएटी हाल टिकट 2024 लॉगिन क्रेडेंशियल की सहायता से डाउनलोड कर सकेंगे।
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंट एजुकेशन एंड रिसर्च द्वारा 25 जून को आईएटी रिजल्ट 2024 घोषित किया जाएगा। IISER संस्थानों में पाँच वर्षीय बैचलर ऑफ साइंस एंड मास्टर ऑफ साइंस (बीएस-एमएस) डुअल डिग्री प्रोग्राम और चार वर्षीय बैचलर ऑफ साइंस (बीएस) कार्यक्रम में प्रवेश के लिए IAT प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाती है।
IAT 2024 प्रवेश परीक्षा देश भर के विभिन्न केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित होगी। आईएटी पेपर में चार सेक्शन से 15-15 और कुल 60 प्रश्न पूछे जाएंगे। आईआईएसईआर एप्टीट्यूड टेस्ट 2024 में फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी और गणित सेक्शन को शामिल किया गया है।
आईएटी 2024 पेपर में बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके अलावा, आईएटी एग्जाम में नेगेटिक मार्किंग का भी प्रावधान है। प्रत्येक सही उत्तर के लिए उम्मीदवार को 4 अंक मिलेंगे, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक काटा जाएगा। आईआईएसईआर एप्टीट्यूड टेस्ट 2024 तीन घंटे के लिए आयोजित किया जाएगा।
Indian Institutes of Science Education and Research Exam: मॉक टेस्ट
उम्मीदवार नीचे दिए गए IAT 2024 मॉक टेस्ट निर्देश देख सकते हैं:
- IAT मॉक टेस्ट 2024 अपने आप समय सीमा के भीतर समाप्त हो जाएगा।
- स्क्रीन पर एग्जाम टाइमर प्रदर्शित होगा।
- उम्मीदवारों को सीधे प्रश्न पर जाने के लिए प्रश्न संख्या पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद उत्तर का चयन करें और सेव एंड नेक्स्ट पर क्लिक।
- ‘सेव एंड नेक्स्ट’ पर क्लिक करने पर वर्तमान प्रश्न का उत्तर सेव हो जाएगा और कैंडिडेट को अगला प्रश्न दिखाई देगा।
- ‘मार्क फॉर रिविव एंड नेक्स्ट’ से वर्तमान प्रश्न का उत्तर समीक्षा के लिए चिह्नित किया जाएगा और फिर अगले प्रश्न पर छात्र को ले जाया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच