IISc MTech Admission 2024: आईआईएससी बेंगलुरु में एमटेक प्रोग्राम के लिए 15 मार्च से रजिस्ट्रेशन शुरू
Abhay Pratap Singh | February 23, 2024 | 02:51 PM IST | 1 min read
ऑनलाइन एमटेक कोर्स में एडमिशन के लिए लिखित प्रवेश परीक्षा 4 और 5 मई 2024 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा ऑनलाइन मोड में कराया जाएगा।
नई दिल्ली: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंसेज (आईआईएससी) बेंगलुरु ने एमटेक प्रोग्राम में प्रवेश के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आईआईएससी के ऑनलाइन एमटेक प्रोग्राम में प्रवेश के लिए 15 मार्च से रजिस्ट्रेशन शुरू होगा। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://iisc.ac.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
आईआईएससी बेंगलुरु में एमटेक प्रोग्राम में प्रवेश के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 1 अप्रैल 2024 तय की गई है। ऑनलाइन एमटेक कोर्स में एडमिशन के लिए रिटन एंट्रेंस एग्जाम 4 और 5 मई को आयोजित किया जाएगा। आईआईएससी प्रवेश परीक्षा ऑनलाइन माध्यम में होगी।
आईआईएससी एमटेक एडमिशन 2024: शैक्षिक योग्यता
- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस: कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन या इसके समकक्ष ब्रांच में बीई/बीटेक न्यूनतम 70 फीसदी स्कोर होना चाहिए।
- डेटा साइंस और बिजनेस एनालिटिक्स: चार वर्षीय बीई/बीटेक डिग्री या कक्षा 12वीं के बाद डिप्लोमा या मास्टर्स डिग्री संबंधित डिसिप्लिन में न्यूनतम 60 प्रतिशत स्कोर हो।
- इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग: ECE/EE में बीई या बीटेक कम से कम 60% स्कोर के साथ।
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंसेज (IISc) आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा साइंस, बिजनेस एनालिटिक्स और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में ऑनलाइन एमटेक की डिग्री प्रदान कर रहा है। जिसके लिए आईआईएससी द्वारा प्रवेश प्रक्रिया का आयोजन शुरू कर दिया गया है।
आईआईएससी के एमटेक प्रोग्राम के लिए एडमिशन प्रक्रिया 30 जून से शुरू कर दी जाएगा। वहीं, 15 जुलाई 2024 तक छात्रों को कोर्स में प्रवेश के लिए एडमिशन शुल्क जमा करना होगा। प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद चयनित छात्रों के लिए क्लासेज की शुरुआत 1 अगस्त 2024 से की जाएगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी