MPBSE 2024: एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं की परीक्षाओं के सुचारू संचालन के लिए निर्देश जारी

Saurabh Pandey | February 23, 2024 | 02:32 PM IST | 2 mins read

एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं की परीक्षाएं 6 मार्च से शुरू होंगी। बोर्ड परीक्षाओं के सुचारू संचालन के लिए अधिकारियों को सर्कुलर जारी कर दिया गया है।

एमपी बोर्ड परीक्षा 2024  5वीं और 8वीं की परीक्षाएं 6 मार्च से होंगी शुरू। (प्रतीकात्मक; शटरस्टॉक)
एमपी बोर्ड परीक्षा 2024 5वीं और 8वीं की परीक्षाएं 6 मार्च से होंगी शुरू। (प्रतीकात्मक; शटरस्टॉक)

नई दिल्ली : मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन या एमपीबीएसई ने एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं की परीक्षाओं के सुचारू संचालन के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया है। बोर्ड की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि परीक्षा से जुड़ी गतिविधियों को संपन्न कराने के लिए जिला शिक्षा केंद्र में कार्यरत सभी सहायक परियोजना समन्वयकों (APCs) के बीच काम को लेकर जिम्मेदारियां तय की जाएं।

बोर्ड की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि एपीसी अकादमिक के साथ ही एपीसी प्रोग्रामर को भी परीक्षा संचालन संबंधी विभिन्न गतिविधियों के लिए कार्य आवंटित किया जाना चाहिए, जिससे संपूर्ण परीक्षा सुचारू रूप से संपन्न हो सके। जिले स्तर एवं ब्लॉक स्तर पर परीक्षा कंट्रोल रूम की तत्काल व्यवस्था किए जाने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे वार्षिक परीक्षा के आयोजन संबंधी समस्याओं का तुरंत समाधान हो सके। कंट्रोल रूम का नंबर सभी संबंधित लोगों को उपलब्ध कराया जाएगा।

MPBSE Datesheet 2024 परीक्षा तिथियां

एमपी बोर्ड परीक्षा 2024 कक्षा 5वीं और 8वीं की परीक्षाएं 6 मार्च से शुरू होंगी। 5वीं की परीक्षा 13 मार्च को खत्म होगी, जबकि 8वीं की परीक्षा 14 मार्च को समाप्त होगी। एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं की परीक्षाएं सुबह 9 बजे से 11:30 बजे तक आयोजित की जाएंगी।

Also read ATMA Result 2024: एटीएमए का रिजल्ट कल होगा जारी, atmaaims.com से कर सकेंगे डाउनलोड

एमपीबीएसई कक्षा 5वीं और 8वीं दोनों की बोर्ड परीक्षाएं हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू और मराठी पेपर के साथ शुरू होगी। एमपीबीएसई 5वीं की परीक्षा अतिरिक्त भाषाओं के पेपर के साथ समाप्त होगी, जबकि 8वीं की परीक्षा सामाजिक विज्ञान के पेपर के साथ समाप्त होगी।

MP Board Class 5th Datesheet 2024 5वीं का टाइम टेबल

परीक्षा तिथियां

विषय

6 मार्च 2024

हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मराठी

7 मार्च 2024

गणित या संगीत

11 मार्च 2024

द्वितीय भाषा

12 मार्च 2024

पर्यावरण विज्ञान

13 मार्च 2024

अतिरिक्त भाषा (हिंदी, उर्दू, संस्कृत)

MP Board Class 8th Timetable 2024 8वीं का टाइम टेबल

परीक्षा तिथियां

विषय

6 मार्च 2024

हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मराठी

7 मार्च 2024

गणित, संगीत (दृष्टि बाधितों के लिए)

11 मार्च 2024

द्वितीय भाषा

12 मार्च 2024

विज्ञान

13 मार्च 2024

तीसरी भाषा (संस्कृत, हिंदी, उर्दू, मराठी, पंजाबी, उड़िया, या गुजराती या पेंटिंग (मूक और बधिरों के लिए)

14 मार्च 2024

सामाजिक विज्ञान

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications