IIMC: पत्रकारिता और जनसंचार के लिए अग्रणी संस्थान IIMC को मिला डीम्ड यूनिवर्सिटी का दर्जा
Abhay Pratap Singh | January 31, 2024 | 07:38 PM IST | 1 min read
डीम्ड यूनिवर्सिटी का दर्जा मिलने के बाद अब आईआईएमसी डॉक्टरेट सहित अन्य डिग्रियां प्रदान कर सकेगा। आईआईएमसी ने ‘एक्स’ पर इस बात की जानकारी दी है।
नई दिल्ली: भारतीय जनसंचार संस्थान को यूजीसी की सलाह पर शिक्षा मंत्रालय ने विशिष्ट श्रेणी के तहत एक डीम्ड विश्वविद्यालय घोषित किया है। यह घोषणा आईआईएमसी नई दिल्ली और जम्मू (जम्मू और कश्मीर), अमरावती (महाराष्ट्र), आइजोल (मिजोरम), कोट्टायम (केरल) और ढेंकनाल (ओडिशा) में स्थित इसके पांच क्षेत्रीय परिसरों के लिए है।
डीम्ड यूनिवर्सिटी का दर्जा मिलने के बाद आईआईएमसी अब डॉक्टरेट सहित अन्य डिग्रियां प्रदान करने के लिए अधिकृत है। भारतीय जनसंचार संस्थान ने सोशल साइट 'एक्स' पर आईआईएमसी नई दिल्ली और इसके पांच क्षेत्रीय केंद्रों को डीम्ड विश्वविद्यालय घोषित करने के लिए शिक्षा मंत्रालय को धन्यवाद दिया है।
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि यह भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी) के लिए एक विशेष और ऐतिहासिक दिन है, क्योंकि इसे डीम्ड विश्वविद्यालय का दर्जा प्राप्त हुआ है। पत्रकारिता, विज्ञापन, जनसंपर्क जैसे मीडिया विषयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए इस संस्थान का गौरवशाली इतिहास रहा है।
ठाकुर ने आगे कहा कि विश्वविद्यालय का दर्जा देना एक नई शुरुआत का प्रतीक है, क्योंकि अनुसंधान और डॉक्टरेट कार्यक्रमों के साथ पाठ्यक्रम में अब और अधिक पाठ्यक्रम जोड़े जा सकते हैं। यह कदम हमारे युवाओं को नए अवसर प्रदान करेगा और उन्हें नए रास्ते तलाशने में मदद करेगा।
आपको बता दें कि, आईआईएमसी लैंग्वेज जर्नलिज्म (उड़िया, मराठी, मलयालम और उर्दू) प्रवेश परीक्षा 2024 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 1 फरवरी से शुरू होगी। इच्छुक छात्र आधिकारिक वेबसाइट iimc.nic.in पर जाकर 29 फरवरी 2024 तक आवेदन कर सकते हैं।
इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए सामान्य वर्ग को 800 रुपये, ओबीसी को 600 रुपये व एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 550 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। सभी चार भाषी पत्रकारिता कार्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षा 10 मार्च को आयोजित होगी, जबकि 20 मार्च को परिणाम घोषित किया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- MPPSC Exam Calendar 2027: एमपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर mppsc.mp.gov.in पर जारी, परीक्षावार तिथियां जानें
- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र