IIM Udaipur: आईआईएम उदयपुर में ईएमबीए बैच का उद्घाटन समारोह संपन्न, 121 छात्रों ने लिया एडमिशन
Saurabh Pandey | May 20, 2024 | 09:31 PM IST | 2 mins read
प्रो. राजेश नानारपुरा, डीन (प्रोग्राम्स) ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि आप इस ईएमबीए बैच के अग्रणी हैं, और आप ही हैं जो आगामी बैचों के लिए संस्कृति और परंपराओं को स्थापित करेंगे।
नई दिल्ली : भारतीय प्रबंधन संस्थान,उदयपुर (आईआईएम उदयपुर) ने शैक्षणिक वर्ष 2024-26 के लिए अपने एग्जिक्यूटिव मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (ईएमबीए) कार्यक्रम के पहले बैच के उद्घाटन समारोह का आयोजन किया। इस समारोह की अध्यक्षता आईआईएम उदयपुर के निदेशक अशोक बनर्जी, डीन (प्रोग्राम्स) राजेश नानारपुझा, ईएमबीए कार्यक्रम समिति के अध्यक्ष तुषार अग्रवाल और जेएम फाइनेंशियल एसेट मैनेजमेंट लिमिटेड के एमडी और सीईओ अमिताभ मोहंती ने की, जो उद्घाटन समारोह के सम्माननीय अतिथि थे।
आईआईएम उदयपुर के इस ईएमबीए कार्यक्रम में 121 छात्रों ने दाखिला लिया, जिसमें 25 महिला और 96 पुरुष विद्यार्थी शामिल थे। बैच में विभिन्न औद्योगिक पृष्ठभूमियों से अनुभव रखने वाला एक विविध छात्र समूह है।
आईआईएम उदयपुर के निदेशक प्रोफेसर अशोक बनर्जी ने इन कार्यक्रमों की अनूठी विशेषताओं पर जोर दिया। उन्होंने इस बात पर भी प्रकाश डाला कि यह कार्यक्रम परिवर्तनकारी है। उन्होंने कहा कि अब अगले दो वर्षों तक आपकी दिनचर्या बहुत व्यस्त रहेगी, क्योंकि आप अपने डेली ऑफिस लाइफ के साथ-साथ वीकेंड और हर रोज देर शाम को कक्षाएं ले सकेंगे।
यह एक डिग्री प्रोग्राम है जिसके लिए कड़ी मेहनत और समर्पण की आवश्यकता होती है। हमारा कार्यालय और अत्याधुनिक सुविधाएं यह सुनिश्चित करेंगी कि कार्यक्रम सुचारू रूप से चले और आप सभी अच्छे से पढ़ सकें। अपने समय का उपयोग करें और आईआईएमयू संकाय, साथियों और बैच के उद्यमियों और विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों से सीखें। इस परिवर्तनकारी अनुभव का अधिकतम लाभ उठाएं।
Also read Odisha CPET 2024: ओडिशा सीपीईटी 2024 पंजीकरण samsodisha.gov.in पर शुरू, 27 मई अंतिम तिथि
छात्रों को संबोधित करते हुए जेएम फाइनेंशियल एसेट मैनेजमेंट लिमिटेड के एमडी और सीईओ अमिताभ मोहंती ने कहा कि आपकी प्रेरणा और आज मिले अवसर के लिए आप में से प्रत्येक की प्रशंसा करता हूं। इतने वर्षों तक काम करने के बाद, आप सभी को एक छात्र के रूप में अपना करियर बनाने व सीखने का यह अविश्वसनीय मौका प्राप्त हुआ है। भारत का युवा अब जाग रहा है और एक अर्थव्यवस्था के रूप में तेजी से विकास कर रहा है।
सीखने के इन दो वर्षों के बाद, आप आईआईएम उदयपुर के पूर्व छात्र समुदाय के सक्रिय सदस्य बन जाएंगे । साथी पूर्व छात्रों के साथ सक्रिय रूप से भाग लें और उनके साथ नेटवर्क बनाएं। इन दो वर्षों में आप अपना अधिकतम समय व्यतीत करेंगे और इन दो वर्षों के बाद आप बदल जाएंगे। आप अपने और अपने पेशेवर जीवन में अंतर को समझने में सक्षम होंगे। यह पाठ्यक्रम आपके और आपके करियर में बहुत मूल्यवान साबित होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई