IIM Sambalpur: आईआईएम संबलपुर के इको-फ्रेंडली स्थायी परिसर का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Santosh Kumar | February 3, 2024 | 07:43 PM IST | 1 min read
समारोह में राज्य के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, राज्यपाल रघुवर दास और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी मौजूद रहे।
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री मोदी ने आज (3 फरवरी) ओडिशा में भारतीय प्रबंधन संस्थान संबलपुर का दौरा किया। इस दौरान पीएम ने एनबीसीसी द्वारा निर्मित आईआईएम संबलपुर के पर्यावरण अनुकूल स्थायी परिसर का उद्घाटन किया। समारोह में राज्य के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, राज्यपाल रघुवर दास और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी मौजूद रहे।
भारतीय प्रबंधन संस्थान संबलपुर का परिसर संबलपुर जिले के बसंतपुर गांव में राष्ट्रीय राजमार्ग 53 और राज्य राजमार्गों के करीब विकसित किया गया है। आईआईएम संबलपुर ने इस परियोजना का काम एनबीसीसी को सौंपा था। जिसके चलते एनबीसीसी अगले 2 वर्षों तक पूरे बुनियादी ढांचे का रखरखाव भी करेगा।
परिसर में प्रशासन, शैक्षणिक, सभागार, नवाचार और पुस्तकालय ब्लॉक, संकाय और एमडीपी सहित कई प्रमुख ब्लॉक हैं। आवास सुविधाओं में कर्मचारियों के लिए आवास और छात्रों और विद्वानों के लिए छात्रावास शामिल हैं। इसके अतिरिक्त इसमें शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, ओपन-एयर थिएटर, खेल और मनोरंजन सुविधाएं भी शामिल हैं।
समारोह में एनबीसीसी अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक केपी. महादेवास्वामी ने कहा कि 64000 वर्ग मीटर के निर्मित क्षेत्र वाली 32 इमारतों और 200 एकड़ में फैला यह आईआईएम संबलपुर सुविधाओं के साथ पूरा किया गया है। परिसर की इमारतों की वास्तुकला में संबलपुरी क्षेत्रीय कला को दर्शाता है।
आपको बता दें कि ओडिशा की प्रगति में एनबीसीसी की बड़ी भूमिका है। एनबीसीसी ओडिशा में प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के विकास से निकटता से जुड़ा हुआ है। एनबीसीसी के प्रमुख परियोजनाओं में, 500 बिस्तरों वाला चिकित्सा महाविद्यालय और अस्पताल, आई.आई.टी.,भुवनेश्वर,रेवेनशॉ विश्वविद्यालय कटक आदि शामिल हैं।
इसके अतिरिक्त एनबीसीसी ने सहकारी क्षेत्र में अहम भूमिका निभाई है। राज्य में विभिन्न प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों एवं सहकारी बैंकों के साथ 56 समझौता ज्ञापनों पर एनबीसीसी के साथ हस्ताक्षर किये जा चुके हैं।
अगली खबर
]JEE Main 2024 Exam: जेईई मेन 2024 सत्र 2 परीक्षा के लिए तारीखें संशोधित, 4 अप्रैल से शुरू होगा एग्जाम
एनटीए ने स्पष्ट किया है कि पेपर I में बीई/बीटेक के लिए 12,21615 पंजीकरण दर्ज किए गए, जिसमें 11,70036 उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए। वहीं पेपर 2 के लिए 74,002 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें से 55493 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी