Trusted Source Image

JEE Main 2024 Exam: जेईई मेन 2024 सत्र 2 परीक्षा के लिए तारीखें संशोधित, 4 अप्रैल से शुरू होगा एग्जाम

Santosh Kumar | February 3, 2024 | 04:59 PM IST | 2 mins read

जेईई मेन 2024 सत्र 2 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

Back

JEE Main 2026 Rank Predictor

Use the JEE Main 2026 Rank Predictor to estimate your expected rank based on your scores or percentile and plan your college options smartly.

Try Now
जेईई मेन 2024 सत्र 2 परीक्षा 4 से 15 अप्रैल के बीच आयोजित की जाएगी (पिक्सल)
जेईई मेन 2024 सत्र 2 परीक्षा 4 से 15 अप्रैल के बीच आयोजित की जाएगी (पिक्सल)

नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने सत्र 2 परीक्षाओं के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मुख्य 2024 की तारीखों में संशोधन किया है। जेईई मेन अप्रैल 2024 परीक्षा पहले 1 से 15 अप्रैल तक आयोजित होने वाली थी, अब एनटीए ने इसे 4 से 15 अप्रैल के बीच आयोजित करने की घोषणा की है। एनटीए ने अधिसूचना जारी कर इसकी जानकारी दी है।

जेईई मेन 2024 सत्र 1 का आयोजन 24 जनवरी से 1 फरवरी के बीच किया गया था। इससे संबंधित कुछ डेटा एनटीए द्वारा जारी अधिसूचना के माध्यम से साझा किया गया है। जिसमें कहा गया है कि जेईई मेन 2024 सत्र 1 इस बार 11 शिफ्टों में आयोजित किया गया था जो कि पिछले वर्ष की तुलना में 02 शिफ्ट कम है। इसमें पंजीकृत अभ्यर्थियों की संख्या पिछले वर्ष की तुलना में 27% अधिक है।

एनटीए ने स्पष्ट किया है कि पेपर I में बीई/बीटेक के लिए 12,21615 पंजीकरण दर्ज किए गए, जिसमें 11,70036 उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए। वहीं पेपर 2 के लिए 74,002 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें से 55493 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए।

Also readJEE Main 2024 Session 2 Registration: जेईई मेन 2024 सत्र 2 पंजीकरण आज से शुरू, jeemain.nta.ac.in से करें आवेदन

जेईई मेन 2024 सत्र 2 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 2 मार्च है। पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले छात्र इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

आयोजन

तारीख

जेईई मेन 2024 सत्र 2 पंजीकरण शुरू

2 फरवरी 2024

जेईई मेन्स 2024 आवेदन पत्र की अंतिम तिथि

2 मार्च 2024

जेईई मेन फॉर्म सुधार 2024 तिथियां

सूचित किया जाएगा

जेईई मेन 2024 अप्रैल परीक्षा तिथियां

4 से 15 अप्रैल, 2024

JEE Main 2024 Session 2 Registration- कैसे करें आवेदन?

जेईई मेन 2024 सत्र 2 पंजीकरण करने के लिए उम्मीदवार निम्नलिखित चरण की मदद ले सकते हैं।

  • आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाएं।

  • होमपेज पर JEE Main 2024 Session 2 Registration Link पर क्लिक करें।

  • नया पेज खुलेगा, यहां रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन डालें।

  • लॉगिन करें और आवेदन पत्र भरें।

  • प्रासंगिक दस्तावेज़ अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।

  • फॉर्म सबमिट करें और प्रिंटआउट ले लें।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications