IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने प्रोफेसर अर्चना शुक्ला को प्रभारी निदेशक नियुक्त किया
Abhay Pratap Singh | April 2, 2024 | 09:51 PM IST | 2 mins read
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट लखनऊ बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के अध्यक्ष एन चन्द्रशेखरन द्वारा यह नियुक्ति आईआईएम अधिनियम 2017 के खंड (9) के तहत की गई है।
नई दिल्ली: भारतीय प्रबंधन संस्थान लखनऊ (आईआईएम लखनऊ) ने आज यानी 2 अप्रैल को प्रोफेसर अर्चना शुक्ला को आईआईएम लखनऊ के प्रभारी निदेशक के रूप में नियुक्त किया है। नियमित निदेशक की नियुक्ति होने तक प्रो अर्चना 4 अप्रैल से प्रभारी निदेशक के रूप में बनी रहेंगी।
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट लखनऊ बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के अध्यक्ष एन चन्द्रशेखरन द्वारा यह नियुक्ति की गई है। संस्थान ने बताया कि प्रोफेसर शुक्ला आईआईएम लखनऊ की वरिष्ठ फैकल्टी मेंबर हैं और उनकी नियुक्ति आईआईएम अधिनियम 2017 के खंड (9) के तहत की गई है।
प्रोफेसर अर्चना शुक्ला आईआईएम लखनऊ में मानव संसाधन प्रबंधन में विशेषज्ञ हैं। प्रो. शुक्ला के पास तीन दशकों से अधिक शिक्षण और रिसर्च में कार्य करने का अनुभव है। उन्होंने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर (आईआईटी कानपुर) से मनोविज्ञान में पीएचडी की डिग्री प्राप्त की है।
आईआईएम लखनऊ की डायरेक्टर-इन-चीफ प्रो अर्चना वर्ष 2015 से 2017 तक व्यवहार विज्ञान में भविष्य के मुद्दों के लिए डॉ. ईश्वर दयाल चेयर की पहली अध्यक्ष भी रहीं। इसके अतिरिक्त प्रो. अर्चना शुक्ला ने ज्ञान प्रबंधन, संगठनात्मक अनुकूलन और संगठनात्मक संरचना के क्षेत्र में एक किताब, कई पेपर और कई केस स्टडीज भी लिखी हैं।
आईआईएम कलकत्ता, आईआईएम अहमदाबाद और आईआईएम बेंगलुरु के बाद देश में स्थापित होने वाला आईआईएम लखनऊ चौथा आईआईएम था। आईआईएम लखनऊ सस्टेनेबल मैनेजमेंट में दो साल का पूर्णकालिक एमबीए प्रोग्राम शुरू करने वाला पहला संस्थान था। इसमें कृषि व्यवसाय प्रबंधन में पूर्णकालिक एमबीए कार्यक्रम भी शामिल है।
संस्थान को एसोसिएशन टू एडवांस कॉलेजिएट स्कूल ऑफ बिजनेस (एएसीएसबी) और एसोसिएशन ऑफ एमबीए (एएमबीए) द्वारा मान्यता प्राप्त है। इसे राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) रैंकिंग में भी लगातार शीर्ष प्रबंधन संस्थानों में स्थान दिया गया है।
IIM Lucknow Placements 2024: प्लेसमेंट ड्राइव
आईआईएम लखनऊ में फरवरी माह में आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव में 250 से अधिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कंपनियों ने हिस्सा लिया था। आईआईएम लखनऊ के 576 छात्रों को कुल 634 ऑफर प्राप्त हुए। इस दौरान अधिकतम अंतरराष्ट्रीय पैकेज 1.23 करोड़ प्रति वर्ष पर एक छात्र का प्लेसमेंट हुआ।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’