IIM CAT 2025: आईआईएम कैट रजिस्ट्रेशन का कल आखिरी दिन, iimcat.ac.in से करें आवेदन, पात्रता मानदंड जानें
Saurabh Pandey | September 19, 2025 | 02:34 PM IST | 1 min read
CAT 2025 पंजीकरण 1 अगस्त को शुरू हुआ था और 13 सितंबर को बंद होने वाला था, लेकिन उम्मीदवारों को एक सप्ताह का अतिरिक्त समय दिया गया था, जो कल 20 सितंबर को समाप्त हो रहा है।
नई दिल्ली : भारतीय प्रबंधन संस्थान, कोझिकोड (आईआईएम-के) द्वारा 20 सितंबर को कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) 2025 के लिए पंजीकरण विंडो बंद कर दी जाएगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल iimcat.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।
CAT 2025 पंजीकरण 1 अगस्त को शुरू हुआ था और 13 सितंबर को बंद होने वाला था, लेकिन उम्मीदवारों को एक सप्ताह का अतिरिक्त समय दिया गया था, जो कल समाप्त हो रहा है।
IIM CAT 2025: आवेदन शुल्क
आईआईएम कैट के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को पंजीकरण शुल्क 2600 रुपये और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग उम्मीदवारों को 1300 रुपये जमा करना होगा। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग उम्मीदवारों को पंजीकरण के दौरान अपने प्रमाण पत्र की एक प्रति अपलोड करनी होगी।
IIM CAT 2025: शैक्षणिक योग्यता
कैट परीक्षा के लिए उम्मीदवार के पास कम से कम 50% अंकों या समकक्ष सीजीपीए (अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पीडब्ल्यूडी श्रेणियों के उम्मीदवारों के मामले में 45%) के साथ स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
IIM CAT Admit Card 2025: एडमिट कार्ड डेट
यदि किसी उम्मीदवार को कोई भी पसंदीदा शहर आवंटित नहीं होता है, तो उसे पास का कोई शहर आवंटित किया जाएगा। उम्मीदवार 5 नवंबर, 2025 से 30 नवंबर, 2025 तक प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
IIM CAT 2025: परीक्षा तिथि
कैट परीक्षा 30 नवंबर 2025 को लगभग 170 शहरों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को अपनी पसंद के अनुसार कोई भी पांच परीक्षा शहर चुनने का विकल्प दिया जाएगा।
CAT क्या है?
कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) भारत में मैनेजमेंट कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है। यह भारतीय प्रबंधन संस्थानों (IIM) द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित की जाती है। कैट परीक्षा उम्मीदवारों की मात्रात्मक क्षमता, मौखिक क्षमता, डेटा व्याख्या और लॉजिकल रीजनिंग स्किल का मूल्यांकन करती है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल