IIM CAT Admit Card Release Date 2025: आईआईएम कैट एडमिट कार्ड 12 नवंबर को होगा जारी, परीक्षा तिथि जानें
Abhay Pratap Singh | November 3, 2025 | 07:09 PM IST | 1 min read
आईआईएम कैट 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए एप्लीकेशन लॉगिन आईडी और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
Ace CAT with confidence! Download the Past 10 Years' CAT Question Papers with detailed answers to understand exam trends, improve accuracy, and maximize your percentile.
Download Ebookनई दिल्ली: भारतीय प्रबंधन संस्थान, कोझिकोड (IIM Kozhikode) द्वारा 12 नवंबर को कॉमन एडमिशन टेस्ट 2025 (CAT 2025) का एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in के माध्यम से आईआईएम कैट 2025 एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकेंगे।
CAT 2026: Registration Guide | Modern Maths | 15 CAT Myths | Toppers’ Secrets
New: 10 Repeated Quant Concepts | Past 10 years CAT QP's | 2025 Weightage
PYQ's: Quant | VARC | DILR | RC | Quadratic Equation Ques | Time and Work Ques
Career Launcher: Race to 99%ile: 10-Hour CAT Masterclass | Open Mock before Actual Exam
आईआईएम कैट एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने एप्लीकेशन लॉगिन आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को कैट एडमिट कार्ड के साथ एक मूल सरकारी पहचान पत्र लाना होगा, इसके बिना प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
कॉमन एडमिशन टेस्ट 2025 का आयोजन 30 नवंबर को तीन पालियों में सीबीटी मोड में किया जाएगा। पेपर में वर्बल एबिलिटी एंड रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन (VARC), डेटा इंटरप्रिटेशन एंड लॉजिकल रीजनिंग (DILR) और क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड (QA) सेक्शन शामिल है। परीक्षा की अवधि 120 मिनट है।
आधिकारिक कैट 2025 प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, “2.95 लाख पात्र उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड तैयार कर लिए गए हैं और इन्हें 12 नवंबर से 30 नवंबर 2025 के बीच केवल कैट वेबसाइट https://iimcat.ac.in से डाउनलोड किया जा सकता है।”
आईआईएम ने परीक्षा की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त उपाय किए हैं, जिनमें चुनिंदा स्थानों पर मोबाइल जैमर लगाना भी शामिल है। कैट मार्किंग स्कीम के अनुसार, परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं है, प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा।
उम्मीदवारों को परीक्षा के प्रारूप और इंटरफेस से परिचित कराने के लिए मॉक टेस्ट 12 नवंबर, 2025 से कैट वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। आईआईएम कैट परीक्षा आईआईएम सहित भारत के शीर्ष बिजनेस स्कूलों में एमबीए और पीजीडीएम कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए कराई जाती है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल