IIIT-Delhi: आईआईआईटी-दिल्ली ने इंटेलिजेंट प्रोडक्ट डेवलपमेंट सर्टिफिकेट प्रोग्राम शुरू किया
Saurabh Pandey | April 17, 2025 | 05:08 PM IST | 2 mins read
इलेक्ट्रॉनिक्स में आत्मनिर्भरता प्राप्त करने और खुद को प्रोडक्ट नेशन के रूप में स्थापित करने की भारत की महत्वाकांक्षा इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम डिजाइन और विनिर्माण (ईएसडीएम) और सेमीकंडक्टर क्षेत्रों में स्किल्ड प्रोफेशनल्स की महत्वपूर्ण आवश्यकता को बढ़ावा दे रही है।
नई दिल्ली : इंद्रप्रस्थ सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली (आईआईआईटी-दिल्ली) ने इंडस्ट्री पार्टनर्स के साथ मिलकर इंटेलिजेंट प्रोडक्ट डेवलपमेंट सर्टिफिकेट प्रोग्राम (iPD-CP) की शुरुआत की है। आईआईआईटी-दिल्ली के सेंटर फॉर इंटेलिजेंट प्रोडक्ट डेवलपमेंट (CiPD) के माध्यम से पेश किया जाने वाला यह 24-सप्ताह का फुलटाइम ऑन-कैंपस कार्यक्रम है, जो स्टार्ट-अप, हाल ही में स्नातक, युवा प्रोफेशनल्स और छात्रों को उत्पादन के लिए तैयार इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों को डिजाइन और विकसित करने के लिए आवश्यक ज्ञान और स्किल प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है।
इस प्रोग्राम के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 4 अप्रैल से चल रही है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 28 अप्रैल 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। पाठ्यक्रम की शुरुआत 23 जून 2025 से होगी।
प्रोग्राम की फीस
इस प्रोग्राम की फीस 1,25,000 रुपये + जीएसटी है। उम्मीदवार शुल्क का भुगतान किस्तों में कर सकते हैं। इसके साथ ही अग्रिम भुगतान पर छूट मिल सकती है।
इलेक्ट्रॉनिक्स में आत्मनिर्भरता प्राप्त करने और खुद को प्रोडक्ट नेशन के रूप में स्थापित करने की भारत की महत्वाकांक्षा इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम डिजाइन और विनिर्माण (ईएसडीएम) और सेमीकंडक्टर क्षेत्रों में स्किल्ड प्रोफेशनल्स की महत्वपूर्ण आवश्यकता को बढ़ावा दे रही है। आत्मनिर्भर भारत और मेक इन इंडिया जैसी सरकारी पहल इस राष्ट्रीय प्राथमिकता पर जोर देती हैं। iPD-CP उत्पाद विकास के प्रमुख क्षेत्रों में केंद्रित प्रशिक्षण प्रदान करके इस आवश्यकता को पूरा करता है।
iPD-CP के की-फीचर्स
- इंटीग्रेटेड करिकुलम - कार्यक्रम उत्पाद विकास की व्यापकता को कवर करता है, जिसमें अवधारणा और डिजाइन सोच से लेकर एम्बेडेड सिस्टम, हार्डवेयर डिजाइन और उत्पादन तत्परता शामिल है।
- प्रैक्टिकल ट्रेनिंग - प्रतिभागी उद्योग-मानक उपकरणों का उपयोग करके कार्यशालाओं, प्रोटोटाइपिंग गतिविधियों और परियोजनाओं में भाग लेते हैं।
- इंडस्ट्री इंगेजमेंट - कार्यक्रम में उद्योग के प्रोफेशनल्स से मार्गदर्शन और ट्रेनिंग शामिल है।
- प्रोडक्ट फोकस - कार्यक्रम का एक मुख्य घटक कैपस्टोन प्रोजेक्ट है, जिसमें प्रतिभागी उत्पादन के लिए तैयार प्रोटोटाइप विकसित करते हैं, जो उत्पाद प्राप्ति में व्यावहारिक अनुभव प्रदान करता है।
- उद्यमी सहायता (Entrepreneurial Support) - यह कार्यक्रम स्टार्टअप शुरू करने में रुचि रखने वाले प्रतिभागियों को मार्गदर्शन और सहायता प्रदान करता है।
- छात्रवृत्ति - स्टार्टअप के इरादे से उत्पादों पर काम करने वाले छात्रों को आईआईटी दिल्ली के प्रौद्योगिकी नवाचार केंद्र आईएचएफसी के रेडी कार्यक्रम द्वारा सहायता प्रदान की जा सकती है।
प्रोग्राम के लिए पात्रता
- अंतिम वर्ष के इंजीनियरिंग और डिप्लोमा छात्र
- हाल ही में स्नातक हुए छात्र
- हार्डवेयर स्टार्टअप और उद्यमी
- इंडस्ट्री प्रोफेशनल्स
स्कॉलरशिप
मेरिट-बेस्ड छात्रवृत्ति (20)
पात्र डिग्री/डिप्लोमा कार्यक्रमों के टॉपर्स और सीआईपीडी-मान्यता प्राप्त हैकथॉन के विजेताओं को 25,000, 15,000 और 10,000 रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी।
गैर-मेरिट बेस्ड छात्रवृत्ति
ईडब्ल्यूएस छात्रवृत्ति- 25,000 रुपये (यदि कोई योग्यता-आधारित छात्रवृत्ति नहीं ली गई है), 10,000 रुपये (यदि योग्यता-आधारित छात्रवृत्ति ली गई है)
महिला उम्मीदवार छात्रवृत्ति - 10,000 रुपये मिलेगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार