IGNOU Admission 2025: इग्नू फ्रेश ओडीएल, ऑनलाइन एडमिशन पंजीकरण की लास्ट डेट 31 जुलाई तक बढ़ी
Saurabh Pandey | July 16, 2025 | 12:26 PM IST | 1 min read
इग्नू के एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा गया है कि ओडीएल और ऑनलाइन मोड में पेश किए जाने वाले सभी अधिसूचित कार्यक्रमों के संबंध में जुलाई, 2025 के नए प्रवेश की अंतिम तिथि को 31 जुलाई, 2025 तक और बढ़ाया गया है।
नई दिल्ली: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने अपने विभिन्न पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 जुलाई, 2025 तक बढ़ा दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार अब जुलाई 2025 सत्र के शैक्षणिक कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए 31 जुलाई तक आधिकारिक वेबसाइट ignouiop.samarth.edu.in के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं।
इग्नू के एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा गया है कि ओडीएल और ऑनलाइन मोड में पेश किए जाने वाले सभी अधिसूचित कार्यक्रमों के संबंध में जुलाई, 2025 के नए प्रवेश की अंतिम तिथि को 31 जुलाई, 2025 तक और बढ़ाया गया है।
जो छात्र पहले से इग्नू में पढ़ रहे हैं और अगले सेमेस्टर या वर्ष के लिए आगे बढ़ना चाहते हैं, उन्हें री-रजिस्ट्रेशन करना जरूरी है। ये प्रक्रिया भी 31 जुलाई तक चलेगी।
IGNOU Admission 2025: आवेदन की प्रक्रिया
- इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट ignouadmission.samarth.edu.in पर जाएं।
- अब New Registration पर क्लिक करें और आवश्यक जानकारी भरें।
- अपने यूजरनेम और पासवर्ड से लॉगिन करें।
- अब कोर्स का चयन करें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- इसके बाद फीस का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट कर दें।
- अब सबमिट किए गए फॉर्म का प्रिंटआउट लेकर रख लें।
IGNOU Admission 2025: जरूरी दस्तावेज
- स्कैन की गई तस्वीर (100 केवी से कम)
- स्कैन किए गए हस्ताक्षर (100 केवी से कम)
- संबंधित शैक्षिक योग्यता की स्कैन की गई प्रति (200 केवी से कम)
- अनुभव प्रमाण पत्र की स्कैन की गई प्रति (यदि कोई हो) (200 केवी से कम)
- यदि अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग है तो श्रेणी प्रमाण पत्र की स्कैन की गई प्रति (200 केवी से कम)
IGNOU Admission 2025: इग्नू में यूजी, पीजी कोर्सेस
स्नातक पाठ्यक्रम : बीए, बीकॉम, बीएससी, बीसीए
स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम : एमए, एमकॉम, एमएससी, एमबीए, एमसीए
डिप्लोमा और प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम : पत्रकारिता, पोषण, ग्रामीण विकास आदि।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच