IGNOU: इग्नू ने जुलाई सत्र के सभी ओडीएल और ऑनलाइन पाठ्यक्रमों में नए प्रवेश की आखिरी तारीख 31 जुलाई तक बढ़ाई
Saurabh Pandey | July 16, 2026 | 03:42 PM IST | 1 min read
इग्नू ने जुलाई सत्र के ओडीएल और ऑनलाइन कोर्सेज के लिए आवेदन की तिथि 31 जुलाई तक बढ़ा दी है। उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट ignouadmission.samarth.edu.in या ignouiop.samarth.edu.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
नई दिल्ली : इग्नू ने जुलाई 2026 सत्र के नए एडमिशन के लिए सभी नोटिफाइड प्रोग्राम्स, ओडीएल और ऑनलाइन पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 तक बढ़ा दी है। ओडीएल कार्यक्रमों के लिए उम्मीदवार ignouadmission.samarth.edu.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं, जबकि ऑनलाइन कार्यक्रमों के लिए ignouiop.samarth.edu.in पर जाना होगा।
इग्नू ने छात्रों को सलाह दी है कि वे आवेदन प्रक्रिया शुरू करने से पहले अपनी APAAR ID तैयार रखें। जिन छात्रों को अपनी APAAR ID बनाने में परेशानी हो रही है, वे एडमिशन पोर्टल पर दिए गए सपोर्ट लिंक का इस्तेमाल कर सकते हैं। एडमिशन कन्फर्म होने के बाद छात्र नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP) के जरिए भारत सरकार की स्कॉलरशिप के लिए भी आवेदन कर सकते हैं।
IGNOU July ODL, Online Admission 2026: जरूरी दस्तावेज
- पासपोर्ट साइज फोटो
- स्कैन किया हुआ सिग्नेचर
- शैक्षणिक योग्यता का सर्टिफिकेट/मार्कशीट
- अनुभव सर्टिफिकेट, यदि लागू हो
- एससी/एसटी/ओबीसी/PwBD के लिए कैटेगरी सर्टिफ़िकेट, यदि लागू हो
- APAAR / ABC ID
IGNOU July Admission 2026: रजिस्ट्रेशन फीस
इग्नू में जुलाई सत्र के एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 300 रुपये है। यह प्रोग्राम फीस के अलावा है, जो हर कोर्स के हिसाब से अलग-अलग होती है। पेमेंट क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI के जरिए ऑनलाइन किया जा सकता है। एक बार फीस जमा करने के बाद, वह सिर्फ एडमिशन कन्फ़र्म होने से पहले ही वापस की जा सकती है। कन्फ़र्मेशन के बाद कैंसिलेशन पर प्रोग्राम फीस का 15% हिस्सा काट लिया जाएगा, जिसकी अधिकतम सीमा 2,000 रुपये है।
IGNOU July Admission 2026: इग्नू के प्रोग्राम्स
इग्नू द्वारा बढ़ाई गई समय-सीमा में ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ODL) और ऑनलाइन प्रोग्राम्स में नए एडमिशन शामिल हैं, जैसे-
- अंडरग्रेजुएट (UG) - बीए, बीकॉम, बीएससी, बीबीए, बीसीए और इनके स्पेशलाइज़ेशन
- पोस्टग्रेजुएट (PG) - एमए, एमकॉम, एमएससी, एमबीए , एमसीए
- डिप्लोमा और पीजी डिप्लोमा प्रोग्राम्स
- सर्टिफिकेट और अवेयरनेस प्रोग्राम्स
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल