IGNOU Admission 2024: इग्नू प्रवेश 2024 सत्र के लिए आवेदन का आज आखिरी मौका, ignou.ac.in से करें रजिस्ट्रेशन
Santosh Kumar | February 15, 2024 | 09:27 AM IST | 1 min read
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने इससे पहले जनवरी सत्र 2024 के लिए पुन: पंजीकरण तिथि को बढ़ाने का ऐलान किया था।
नई दिल्ली: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) जनवरी सत्र 2024 के लिए प्रवेश की पंजीकरण विंडों आज यानी 15 फरवरी को बंद हो रही है। इच्छुक उम्मीदवार जिनहोने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in या https://onlinerr.ignou.ac.in/ के माध्यम से इग्नू आवेदन पत्र 2024 भर सकते हैं।
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने इससे पहले जनवरी सत्र 2024 के लिए पुन: पंजीकरण तिथि को बढ़ाने का ऐलान किया था। विश्वविद्यालय ने 15 फरवरी तक आवेदकों के लिए पंजीकरण की समय सीमा बढ़ा दी थी। यह जानकारी विश्वविद्यालय ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल (पूर्व में ट्विटर) के माध्यम से साझा की थी।
विश्वविद्यालय ने कहा था कि इग्नू सभी कार्यक्रमों के लिए अंतिम तिथि 15 फरवरी तक बढ़ा रहा है। इसके साथ ही इग्नू ने उम्मीदवारों को ओडीएल प्रवेश पोर्टल के लिए https://ignouadmission.samarth.edu.in और ऑनलाइन कार्यक्रम प्रवेश पोर्टल के लिए https://ignouiop.samarth.edu.in पर आवेदन करने की सलाह दी थी।
उम्मीदवारों को IGNOU Admission 2024 के लिए आवश्यक दस्तावेजों के रूप में स्कैन की गई तस्वीर (100 केबी से कम), स्कैन किए गए हस्ताक्षर (100 केबी से कम), शैक्षिक योग्यता की स्कैन की गई प्रति (200 केबी से कम) की आवश्यकता होगी।
IGNOU Admission 2024 January Session: आवेदन प्रक्रिया
IGNOU Admission 2024 January Session के लिए आवेदन प्रक्रिया नीचे दी गई है। उम्मीदवार इन स्टेप्स को फॉलो करके एडमिट कार्ड भर सकते हैं।
- आधिकारिक वेबसाइट https://onlinerr.ignou.ac.in/ पर जाएं।
- नीचे विकल्प चुनकर ‘Proceed For Re-Registration’ पर क्लिक करें।
- Click here for New Registration दबाएं और एक खाता बनाएं।
- इग्नू प्रवेश 2024-25 आवेदन पत्र तक पहुंचने के लिए खाते में लॉगिन करें।
- ऑनलाइन प्रवेश फॉर्म में अनिवार्य ब्लॉक भरें।
- प्रोग्राम का चयन करें और दस्तावेज़ अपलोड करें।
- प्रवेश पत्र में भरे गए विवरण की समीक्षा करें।
- फीस का भुगतान करें और पुष्टि के लिए भरे हुए फॉर्म की पीडीएफ डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल