IDE Bootcamp: इनोवेशन, डिजाइन एंड एंटरप्रेन्योरशिप बूटकैंप का एआईसीटीई चेयरमैन ने किया उद्घाटन
Abhay Pratap Singh | September 23, 2024 | 03:32 PM IST | 2 mins read
आईडीई बूटकैंप का उद्देश्य भारत भर में स्टूडेंट इनोवेटर्स के नवाचार, डिजाइन और उद्यमशीलता कौशल को बढ़ावा देना है।
नई दिल्ली: अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) के अध्यक्ष प्रोफेसर टीजी सीताराम ने इनोवेशन, डिजाइन एंड एंटरप्रेन्योरशिप बूटकैंप (IDE Bootcamp) के दूसरे संस्करण का उद्घाटन किया। शिक्षा मंत्रालय, एआईसीटीई और शिक्षा मंत्रालय के इनोवेशन सेल (MIC) द्वारा वाधवानी फाउंडेशन के साथ साझेदारी में आयोजित इस पहल की शुरुआत की गई है।
इस पहल का उद्देश्य पूरे भारत में स्टूडेंट इनोवेटर्स के नवाचार, डिजाइन और उद्यमशीलता कौशल को बढ़ाना है। इनोवेशन, डिजाइन एंड एंटरप्रेन्योरशिप बूटकैंप के माध्यम से स्टार्टअप फाउंडर और बिजनेस लीडर्स प्रेरक व्याख्यान देंगे तथा वास्तविक दुनिया के अमूल्य अनुभव और अंतर्दृष्टि को साझा करेंगे।
पांच दिवसीय आईडीई बूटकैंप कार्यक्रम-
पांच दिवसीय आईडीई बूटकैंप कार्यक्रम 23 सितंबर से 27 सितंबर 2024 तक किया जाएगा। आईडीई बूटकैंप प्रोग्राम में देश भर के उच्च शिक्षा संस्थानों के 3,000 से अधिक स्टूडेंट इनोवेटर्स और इनोवेशन एंबेसडर भाग ले रहे हैं। प्रतिभागियों को प्रशिक्षण सत्रों के माध्यम से प्रोडक्ट डिजाइन, एर्गोनॉमिक्स, डिजाइन थिंकिंग व पिचिंग स्किल में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों से मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
प्रोफेसर टीजी सीताराम ने क्या कहा-
उद्घाटन भाषण में प्रो टीजी सीताराम ने कहा, “यह पहल भारत में नवाचार और उद्यमिता की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता का उदाहरण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण के अनुरूप, आईडीई बूटकैंप का उद्देश्य भारत को नवाचार-संचालित उद्यमों में वैश्विक लीडर के रूप में स्थापित करना है, जिससे अगली पीढ़ी के इनोवेटर्स को सशक्त बनाया जा सके।”
Also read IIM Sambalpur: आईआईएम संबलपुर में मास्टर बुनकरों के लिए सेलर-बायर मीट का आयोजन
एआईसीटीई के उपाध्यक्ष ने क्या कहा-
एआईसीटीई के उपाध्यक्ष डॉ अभय जेरे ने कहा, “इस पहल का उद्देश्य इनोवेटर्स और उद्यमियों की एक नई पीढ़ी को सशक्त बनाना है, जो वैश्विक नवाचार परिदृश्य में भारत के विकास में योगदान देगा। आईडीई बूटकैंप के दूसरे संस्करण के साथ भारत अपने नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने और अपने युवाओं की उद्यमशीलता की भावना को पोषित करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठा रहा है।”
आईडीई बूटकैंप के उद्घाटन संस्करण-
वाधवानी फाउंडेशन विशेषज्ञों के नेतृत्व में उद्यमिता शिक्षा और उच्च गुणवत्ता वाले प्रशिक्षण मॉड्यूल प्रदान कर रहा है। इस सहयोग का उद्देश्य प्रतिभागियों को आज के तेजी से विकसित हो रहे व्यावसायिक परिदृश्य में सफल होने के लिए आवश्यक कौशल से लैस करना है। IDE बूटकैंप के उद्घाटन संस्करण में तीन चरणों में 25 बूटकैंप आयोजित किए गए जिनमें 6,000 से अधिक छात्रों को प्रशिक्षण दिया गया।
Innovation, Design, and Entrepreneurship Bootcamp: आईडीई बूटकैंप
बूटकैंप को देश भर के 9 संस्थानों में एक साथ आयोजित किया जा रहा है:
- आईआईएम संबलपुर, संबलपुर
- सरदार वल्लभभाई राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, सूरत
- राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मैंगलोर
- प्रबंधन एवं अनुसंधान संस्थान (MGM University), छत्रपति संभाजीनगर
- एमिटी यूनिवर्सिटी राजस्थान, जयपुर
- अमल ज्योति कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, कंजिराप्पल्ली, कोट्टायम
- इंटीग्रल यूनिवर्सिटी, लखनऊ
- एसआरएम इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, त्रिची
- गांधी प्रौद्योगिकी एवं प्रबंधन संस्थान (GITAM), विशाखापत्तनम
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल