ICSI CS June 2024: आईसीएसआई सीएस जून विलंब शुल्क के साथ पंजीकरण का आज आखिरी दिन
Saurabh Pandey | April 9, 2024 | 05:08 PM IST | 1 min read
आईसीएसआई के आधिकारिक नोटिस में कहा गया है कि अभ्यर्थी 1 मई को शाम 4 बजे तक अपना केंद्र, मॉड्यूल और माध्यम बदल सकेंगे।
नई दिल्ली : इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (आईसीएसआई) की तरफ से आईसीएसआई सीएस जून 2024 के लिए विलंब शुल्क के साथ पंजीकरण करने की प्रक्रिया का आज यानी 9 अप्रैल आखिरी दिन है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जिन्होंने अभी तक सीएस एक्जीक्यूटिव या सीएस प्रोफेशनल प्रोग्राम के लिए आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाकर आईसीएसआई सीएस जून 2024 आवेदन पत्र भर सकते हैं।
सीएस एक्जीक्यूटिव या सीएस प्रोफेशनल परीक्षा का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार विलंब शुल्क के साथ अपना आईसीएसआई सीएस जून 2024 आवेदन पत्र विंडो बंद होने से पहले भरकर जमा कर दें।
CS Executive June 2024 Exam Date परीक्षा तिथि
आईसीएसआई ने सीएस एक्जीक्यूटिव और सीएस प्रोफेशनल प्रोग्राम के लिए सीएस जून 2024 परीक्षा तिथियों को संशोधित किया है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, सीएस एक्जीक्यूटिव परीक्षा 2 से 9 जून तक और सीएस प्रोफेशनल परीक्षा 2 से 10 जून तक होगी।
ICSI CS June 2024 Registration With Late Fee pdf आवेदन शुल्क
आईसीएसआई सीएस एक्जीक्यूटिव और सीएस प्रोफेशनल प्रोग्राम के लिए आवेदन शुल्क प्रति मॉड्यूल 1200 रुपये है। सभी चरणों के लिए विलंब शुल्क के रूप में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 250 रुपये जमा करना होगा। इसके साथ ही केंद्र, मॉड्यूल, माध्यम बदलने के लिए भी 250 रुपये देना होगा।
Also read NEET UG 2024 Registration: नीट यूजी आवेदन का आखिरी मौका, रजिस्ट्रेशन विंडो neet.ntaonline.in पर खुली
ICSI CS Exam 2024 संशोधित शेड्यूल
भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (आईसीएसआई) की तरफ से जून में होने वाली सीएस एक्जीक्यूटिव और सीएस प्रोफेशनल परीक्षा 2024 के संशोधित शेड्यूल के मुताबिक 02, 03, 04, 05, 06, 07, 08, 09 और 10 जून को परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। आईसीएसआई सीएस परीक्षा सुबह 9 बजे से 12:15 बजे तक होगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी