ICSI CS June 2024: एग्जिक्यूटिव और प्रोफेशनल परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम दिन आज; 2 जून से परीक्षा
Santosh Kumar | April 19, 2024 | 09:31 AM IST | 2 mins read
एग्जिक्यूटिव और सीएस प्रोफेशनल प्रोग्राम के लिए आवेदन शुल्क 1200 रुपये प्रति मॉड्यूल है। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को सभी चरणों के लिए 250 रुपये विलंब शुल्क के रूप में जमा करना होगा।
नई दिल्ली: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (आईसीएसआई) द्वारा सीएस जून परीक्षा 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया का आज (19 अप्रैल) आखिरी दिन है। योग्य उम्मीदवार जिन्होंने अभी तक सीएस एग्जिक्यूटिव या सीएस प्रोफेशनल प्रोग्राम के लिए आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाकर आईसीएसआई सीएस जून 2024 आवेदन पत्र भर सकते हैं। इससे पहले, आवेदन की अंतिम तिथि 9 अप्रैल थी।
आईसीएसआई सीएस एग्जिक्यूटिव और सीएस प्रोफेशनल प्रोग्राम के लिए आवेदन शुल्क 1200 रुपये प्रति मॉड्यूल है। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को सभी चरणों के लिए 250 रुपये विलंब शुल्क के रूप में जमा करना होगा। इसके साथ ही सेंटर, मॉड्यूल और मीडियम बदलने के लिए भी 250 रुपये चुकाने होंगे।
इससे पहले, आईसीएसआई ने सीएस एग्जिक्यूटिव और प्रोफेशनल जून 2024 परीक्षाओं का संशोधित शेड्यूल जारी किया था। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, सीएस एग्जिक्यूटिव परीक्षा 2 से 9 जून तक और सीएस प्रोफेशनल परीक्षा 2 से 10 जून तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा शेड्यूल में यह बदलाव संस्थान ने देशभर में होने वाले लोकसभा चुनावों को देखते हुए किया है।
ICSI CS June 2024 Exam: आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आईसीएसआई सीएस जून 2024 परीक्षा के लिए आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं-
- आईसीएसआई की आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाएं।
- होमपेज पर, Student अनुभाग में जाएं Registration Executive Programme पर क्लिक करें।
- Proceed पर क्लिक करके स्क्रीन पर प्रदर्शित निर्देशों को पढ़ें।
- पोर्टल पर अपना पंजीकरण करें और आवश्यक विवरण भरें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करके आवेदन पत्र डाउनलोड करें।
ICSI CS Exam Pattern 2024: परीक्षा पैटर्न
आईसीएसआई सीएस पाठ्यक्रम के लिए उपस्थित होने की योजना बना रहे उम्मीदवारों को प्रत्येक स्तर के लिए नीचे उल्लिखित परीक्षा पैटर्न हाइलाइट्स से गुजरना होगा-
|
विशेषताएँ |
विवरण |
|---|---|
|
संचालित |
इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया |
|
विषयों/पेपरों की संख्या |
एग्जिक्यूटिव प्रोग्राम
प्रोफेशनल प्रोग्राम
|
|
प्रश्नों की कुल संख्या |
सीएस एग्जिक्यूटिव- 100 प्रश्न/पेपर सीएस प्रोफेशनल- 50 प्रश्न/पेपर |
|
नकारात्मक अंकन |
सीएस कार्यकारी- हां सीएस प्रोफेशनल- नहीं |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी