ICMAI CMA June 2026 Result: आईसीएमएआई सीएमए जून रिजल्ट इंटर और फाइनल परीक्षा के लिए जारी, डाउनलोड करें
Abhay Pratap Singh | August 5, 2026 | 08:44 AM IST | 2 mins read
सीएमए इंटर जून 2026 परीक्षा में रौनक जैन और सीएमए फाइनल जून 2026 परीक्षा में मोक्षित वामसी कृष्ण मट्टापल्ली ने शीर्ष स्थान हासिल किया है।
This E-book provides complete details of ICMAI CMA including the three stages of CMA, their eligibility criteria, admission process, syllabus, fee structure, and career options.
Download EBookनई दिल्ली: इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) ने जून 2026 टर्म के लिए कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटिंग (CMA) इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट icmai.in पर जाकर आईसीएमएआई सीएमए जून 2026 रिजल्ट जांच और डाउनलोड कर सकते हैं।
New: CMA Inter June 2026 Result Out - Direct Link
Suggested: CMA Intermediate complete guide
Don't Miss: CMA Intermediate previous year papers
आईसीएमएआई सीएमए जून इंटर रिजल्ट 2026 और आईसीएमएआई सीएमए जून फाइनल रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को पंजीकरण संख्या और रोल नंबर जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। आईसीएमएआई सीएमए इंटरमीडिएट और फाइनल जून 2026 परीक्षा 11 जून से 18 जून तक आयोजित की गई थी।
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, सीएमए जून 2026 इंटरमीडिएट का पास प्रतिशत 19.68% और सीएमए जून 2026 फाइनल का पास प्रतिशत 32.97% दर्ज किया गया है। सीएमए इंटर जून 2026 परीक्षा में रौनक जैन और सीएमए फाइनल जून 2026 परीक्षा में मोक्षित वामसी कृष्ण मट्टापल्ली ने शीर्ष स्थान हासिल किया है।
Also read SC on TET: सुप्रीम कोर्ट ने टीईटी पात्रता हासिल करने की समय-सीमा 31 अगस्त 2028 तक बढ़ाई
आईसीएमएआई सीएमए जून 2026 रिजल्ट घोषित होने के बाद कुल 7,885 कैंडिडेट्स ने सीएमए इंटरमीडिएट और कुल 4,220 उम्मीदवारों ने सीएमए फाइनल कोर्स पूरा कर दिया है। संस्थान ने स्कोर के साथ दोनों कोर्स के लिए पास लिस्ट कंप्लीट पास, ग्रुप 1, ग्रुप 2, ग्रुप 3, ग्रुप 4 और रैंक लिस्ट भी जारी की है।
सीएमए जून 2026 रैंक लिस्ट में परीक्षा पास करने वाले टॉप 50 कैंडिडेट के नाम शामिल हैं। आईसीएमएआई सीएनए जून 2026 इंटर प्रोविजनल रैंक लिस्ट और आईसीएमएआई सीएनए जून 2026 फाइनल प्रोविजनल रैंक लिस्ट में रैंक, रजिस्ट्रेशन नंबर, नाम, फोटो, शहर, फोटो और एसआरएल नंबर जांच सकते हैं।
ICMAI CMA Intermediate, Final Result 2026: डाउनलोड चरण
निम्नलिखित चरणों का पालन करके आईसीएमएआई सीएमए इंटर एवं फाइनल जून 2026 रिजल्ट जांच सकते हैं:
- आईसीएमएआई रिजल्ट लिंक https://icmai.in/ClntStudents/Result पर जाएं।
- होमपेज पर, ‘जून 2026 इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षा का रिजल्ट’ पर क्लिक करें।
- अब, इंटरमीडिएड या फाइनल परिणाम - ‘अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक करें’ पर जाएं।
- लॉगिन विंडो में विवरण दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- आईसीएमएआई सीएमए जून 2026 स्कोरकार्ड इंटर/ फाइनल जांचें और डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम