ICFAI Applications 2024: आईसीएफएआई बिजनेस स्कूल के एमबीए, पीजीपीएम प्रोग्राम में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू
Abhay Pratap Singh | March 22, 2024 | 02:47 PM IST | 1 min read
आईबीएस में प्रवेश के लिए पात्रता मानदंड के संबंध में अभ्यर्थियों को केवल आईबीएस प्रवेश कार्यालय, हैदराबाद से संपर्क करना होगा।
नई दिल्ली: आईसीएफएआई बिजनेस स्कूल ने एमबीए और पीजीपीएम प्रोग्राम में छात्रों के प्रवेश के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ibsindia.org पर जाकर ऑनलाइन माध्यम में आवेदन कर सकते हैं।
आईबीएस बिजनेस स्कूल में प्रवेश के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन के लिए उम्मीदवारों को 1,800 रुपये एप्लीकेशन फीस का भुगतान करना होगा। आईसीएफएआई बिजनेस स्कूल में प्रवेश एनएमएटी में जीएमएसी/ सीएटी/ एक्सएटी/ जीमैट/ सीयूईटी पीजी या अन्य प्रबंधन परीक्षा के बाद समूह चर्चा और व्यक्तिगत साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।
आईबीएस बिजनेस स्कूल प्रवेश 2024 में प्रवेश के लिए आईबीएस अहमदाबाद, आईबीएस बेंगलुरु, आईबीएस देहरादून, आईबीएस गुरुग्राम, आईबीएस हैदराबाद हेड ऑफिस, आईबीएस जयपुर, आईबीएस मुंबई, आईबीएस पुणे स्थित परिसर में 6 और 7 अप्रैल को चयन प्रक्रिया का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा आईबीएस कोलकाता परिसर के लिए उम्मीदवारों का चयन 7 और 8 अप्रैल को होगा।
Also read MAH CET 2024: एमएएच बीसीए, बीबीए, बीएमएस, बीबीएम सीईटी 2024 पंजीकरण आज से शुरू, 11 अप्रैल अंतिम तिथि
आईसीएफएआई बिजनेस स्कूल के एमबीए और पीजीपीएम कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आईबीएस हैदराबाद को छोड़कर सभी आईबीएस परिसरों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पात्रता मानदंड के संबंध में किसी भी स्पष्टीकरण के लिए अभ्यर्थियों को केवल आईबीएस प्रवेश कार्यालय, हैदराबाद से संपर्क करना होगा।
ICFAI Business School 2024: शैक्षिक योग्यता
- उम्मीदवार अंग्रेजी के साथ न्यूनतम 50% अंकों में स्नातक (ग्रेजुएशन) किया हो।
- स्नातक में अंग्रेजी माध्यम की पात्रता मानदंडों को पूरा नहीं करने वाले उम्मीदवारों को 31 मई 2024 तक टीओईएफएल/ एनईएलटी/ आईईएलटीएस स्कोर जमा करना होगा।
- सभी आवेदकों के लिए न्यूनतम 15 वर्ष की शिक्षा (10+2+3/4 के आधार पर) पूरी करना अनिवार्य है। वहीं, अभ्यर्थियों को ग्रेजुएशन प्रमाण पत्र 1 दिसंबर 2024 तक जमा करना होगा।
- अंतिम वर्ष की स्नातक डिग्री प्राप्त करने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं, हालाँकि कैंडिडेट 31 मई 2024 से पहले स्नातक मानदंडों को पूरा कर लिया हो।
अगली खबर
]UIIC Assistant Result 2024: यूआईआईसी असिस्टेंट रिजल्ट uiic.co.in पर जारी, देखें शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों की सूची
यूआईआईसी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट uiic.co.in पर सहायक भर्ती परिणाम 2024 घोषित कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा में भाग लिया था, वे यूआईआईसी द्वारा जारी शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों की सूची देख सकते हैं।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- MPPSC Exam Calendar 2027: एमपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर mppsc.mp.gov.in पर जारी, परीक्षावार तिथियां जानें
- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र