ICAI CA September Result 2025: आईसीएआई सीए सितंबर फाइनल, इंटरमीडिएट, फाउंडेशन रिजल्ट आज होगा जारी
Saurabh Pandey | November 3, 2025 | 07:40 AM IST | 2 mins read
आईसीएआई परीक्षा के प्रत्येक स्तर के लिए उत्तीर्ण प्रतिशत और मेरिट सूची भी जारी करेगा। सीए सितंबर 2025 की परीक्षाएं सितंबर के पहले तीन हफ्तों में तीन स्तरों - फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल में आयोजित की गई थीं।
नई दिल्ली : इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) 3 नवंबर, 2025 को सीए सितंबर परीक्षा 2025 के परिणाम जारी करेगा। सीए सितंबर फाइनल, इंटरमीडिएट और फाउंडेशन परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आईसीएआई की आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in के माध्यम से अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकेंगे।
आईसीएआई द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, सीए फाइनल और इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम लगभग दोपहर 2 बजे जारी किए जाएंगे, जबकि फाउंडेशन रिजल्ट लगभग शाम 5 बजे जारी होगा।
ICAI CA September Result 2025: मेरिट सूची
आईसीएआई परीक्षा के प्रत्येक स्तर के लिए उत्तीर्ण प्रतिशत और मेरिट सूची भी जारी करेगा। सीए सितंबर 2025 की परीक्षाएं सितंबर के पहले तीन हफ्तों में तीन स्तरों - फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल में आयोजित की गई थीं।
आईसीएआई सीए सितंबर रिजल्ट के साथ ग्रुप 1 और ग्रुप 2 दोनों ग्रुप्स के लिए संयुक्त प्रतिशत भी घोषित करेगा। इसके अतिरिक्त, सीए फाइनल 2025 के शीर्ष तीन रैंक धारकों का विवरण, जिसमें उनके स्कोर, रैंक, शहर और संपर्क जानकारी शामिल है, प्रकाशित किया जाएगा।
ICAI CA September Result 2025: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर, सीए सितंबर 2025 रिजल्ट देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
- अब लॉगिन करने के लिए अपनी जानकारी दर्ज करें और सबमिट करें।
- अब स्क्रीन पर अपना रिजल्ट देखें और डाउनलोड करें।
- सीए सितंबर 2025 रिजल्ट का एक प्रिंटआउट अपने पास रखें।
Also read ICAI CA Results 2025: आईसीएआई सीए सितंबर रिजल्ट डेट icai.org पर जारी, टाइमिंग्स जानें
ICAI CA September Result 2025: परीक्षा तिथियां
आईसीएआई सीए सितंबर फाउंडेशन परीक्षा का आयोजन 16, 18, 20 और 22 सितंबर 2025 को किया गया। आईसीएआई सीए सितंबर इंटरमीडिएट ग्रुप 1 परीक्षा का आयोजन 4,7 और 9 सितंबर 2025 को किया गया।
वहीं, सीए सितंबर ग्रुप 2 परीक्षा का आयोजन 11, 13 और 15 सितंबर 2025 को किया गया। आईसीएआई सीए सितंबर फाइनल ग्रुप 1 परीक्षा का आयोजन 3, 6 और 8 सितंबर 2025 को किया गया। वहीं, सीए सितंबर फाइनल ग्रुप 2 परीक्षा का आयोजन 10, 12 और 14 सितंबर 2025 को किया गया।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल