ICAI CA Foundation Result 2024: आईसीएआई सीए फाउंडेशन रिजल्ट कल icai.nic.in पर होगा जारी
Abhay Pratap Singh | July 28, 2024 | 03:47 PM IST | 2 mins read
सीए फाउंडेशन 2024 परिणाम डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर और पंजीकरण संख्या की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की ओर से चार्टर्ड अकाउंटेंट्स (सीए) फाउंडेशन परीक्षा 2024 का परिणाम कल यानी 29 जुलाई को जारी किया जा सकता है। आधिकारिक घोषणा के बाद उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट icai.nic.in पर जाकर आईसीएआई सीए फाउंडेशन रिजल्ट 2024 डाउनलोड कर सकेंगे।
आईसीएआई सीए फाउंडेशन परिणाम 2024 डाउनलोड करने के लिए सीए फाउंडेशन परीक्षा 2024 में उपस्थित हुए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। उम्मीदवार अपने रोल नंबर, पंजीकरण संख्या और कैप्चा कोड की सहायता से सीए फाउंडेशन परिणाम 2024 देख सकेंगे।
इस साल, आईसीएआई सीए फाउंडेशन 2024 परीक्षा 20, 22, 24 और 26 जून को आयोजित की गई थी। आईसीएआई सीए फाउंडेशन परिणाम 2024 सहित अन्य नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को आईसीएआई की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
आईसीएआई के आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, “जून 2024 में आयोजित चार्टर्ड अकाउंटेंट्स फाउंडेशन परीक्षा का परिणाम सोमवार, 29 जुलाई 2024 को (देर शाम) घोषित होने की संभावना है। आईसीएआई सीए फाउंडेशन परिणाम उम्मीदवार वेबसाइट icai.nic.in पर देख सकते हैं।”
ICAI CA Foundation 2024 Result: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार आधिकारिक घोषणा के बाद नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आईसीएआई चार्टर्ड अकाउंटेंट्स फाउंडेशन परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट icaiexam.icai.org, caresults.icai.org या icai.nic.in पर विजिट करें।
- इसके बाद, होमपेज पर उपलब्ध ICAI CA FOUNDATION 2024 Result लिंक पर क्लिक करें।
- उम्मीदवार अपना क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर, पंजीकरण संख्या और कैप्चा कोड दर्ज करके लॉगिन करें।
- इसके बाद नीचे दिए गए सबमिट बटन पर क्लिक करें और अपना सीए फाउंडेशन परिणाम देखें।
CA Intermediate and Final Exams Result 2024: सीए इंटर और फाइनल परिणाम घोषित
हाल ही में, इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने CA इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षा 2024 के परिणाम घोषित किए। नई दिल्ली के शिवम मिश्रा ने 800 में से 500 (83.33%) अंक प्राप्त कर सीए फाइनल परीक्षा में और भिवाड़ी के कुशाग्र रॉय ने 538 (89.67%) अंक प्राप्त कर सीए इंटर परीक्षा में टॉप किया था।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल