ICAI CA Final Result 2024: आईसीएआई सीए फाइनल रिजल्ट जल्द होगा जारी, icai.org से कर सकेंगे चेक
Saurabh Pandey | December 19, 2024 | 11:28 AM IST | 1 min read
आईसीएआई सीए फाइनल नवंबर 2024 परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए, उम्मीदवारों को प्रत्येक सेक्शन में 40 प्रतिशत और कुल मिलाकर 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करने की आवश्यकता होती है।
नई दिल्ली : इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) जल्द ही नवंबर 2024 परीक्षा के लिए चार्टर्ड अकाउंटेंट फाइनल रिजल्ट जारी करेगा। सीए फाइनल परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आईसीएआई की आधिकारिक वेबसाइट icai.org और icai.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकेंगे।
आईसीएआई सीए फाइनल रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को लॉगिन मॉड्यूल पर दिए गए स्थान पर अपना विवरण जैसे आवेदन संख्या और रोल नंबर दर्ज करना होगा।
आईसीएआई के एक अधिकारी ने की मानें तो आईसीएआई सीए फाइनल रिजल्ट दिसंबर के आखिरी सप्ताह में आने की उम्मीद है और परिणाम 26 दिसंबर 2024 तक जारी हो सकता है।
ICAI CA Final Results 2024: स्कोरकार्ड डिटेल
सीए फाइनल रिजल्ट कम स्कोरकार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, फोटो, हस्ताक्षर, पाठ्यक्रम ग्रुप, परीक्षा तिथियां और पेपरवाइज स्कोर शामिल होंगे। सीए फाइनल मेरिट सूची में उम्मीदवार का नाम, अंक और उत्तीर्ण प्रतिशत शामिल होगा।
ICAI CA Final Results 2024: न्यूनतम क्वालीफाइंग अंक
आईसीएआई सीए फाइनल नवंबर 2024 परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए, उम्मीदवारों को प्रत्येक सेक्शन में 40 प्रतिशत और कुल मिलाकर 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करने की आवश्यकता होती है।
ICAI CA Final Result 2024: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर सीए फाइनल रिजल्ट चेक करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना लॉगिन क्रेडेंशियल (रोल नंबर और एप्लिकेशन नंबर) दर्ज करें, और सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका सीए फाइनल रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- सीए फाइनल रिजल्ट डाउनलोड करें और एक प्रिंटआउट अपने पास रखें।
Also read NEET UG 2025 Syllabus: एनएमसी ने जारी किया नीट यूजी का सिलेबस, एनटीए जल्द शुरू करेगा रजिस्ट्रेशन
ICAI CA Final Result 2024: परीक्षा तिथियां
ICAI CA फाइनल ग्रुप I परीक्षा 3, 5 और 7 नवंबर को आयोजित की गई थी, जबकि ग्रुप II परीक्षा 9, 11 ,13 और 14 नवंबर को आयोजित की गई थी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा