Abhay Pratap Singh | November 26, 2024 | 07:52 PM IST | 2 mins read
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि, कैट 2024 आंसर की 5 दिसंबर से 8 दिसंबर के बीच जारी की जाएगी।
Ace CAT with confidence! Download the Past 10 Years' CAT Question Papers with detailed answers to understand exam trends, improve accuracy, and maximize your percentile.
Download Ebook
नई दिल्ली: भारतीय प्रबंधन संस्थान, कलकत्ता (IIM Kolkata) द्वारा कैट 2024 परीक्षा सफलतापूर्वक तीन स्लॉट में आयोजित की जा चुकी है। अब, संस्थान कैट 2024 रिजल्ट जारी करने की तैयारी में जुटा हुआ है। आईआईएम कलकत्ता की ओर से कैट परिणाम जनवरी 2025 के दूसरे सप्ताह तक जारी किया जा सकता है।
Don't Miss: IIM Guide | Past 10 years CAT QP's | CAT-2025-Slot-by-Slot Master Weightage
Also See: Geometry & Mensuration | Modern Maths | 15 CAT Myths | Toppers’ Secrets
Handbook: CAT Arithmetic | Algebra | Number System | 8 Philosophy Editorials
रिपोर्टों के अनुसार, कैट 2024 रिजल्ट दिसंबर के पहले सप्ताह में जारी होने की उम्मीद है। हालांकि, संस्थान की ओर से अभी तक कॉमन एडमिशन टेस्ट 2024 के लिए परिणाम और रिस्पॉन्स शीट जारी करने की तिथि की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है। कैट परीक्षा 24 नवंबर को आयोजित की गई थी।
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि कैट 2024 उत्तर कुंजी 5 दिसंबर से 8 दिसंबर के बीच जारी की जाएगी। कैट 2024 एग्जाम में करीब 3.29 लाख उम्मीदवार उपस्थित हुए थे। आधिकारिक घोषणा के अनुसार, IIM CAT 2024 स्कोर केवल 31 दिसंबर, 2025 तक ही मान्य होगा।
Also readCAT 2024: कम कैट स्कोर स्वीकार करने वाले टॉप 10 एमबीए कॉलेज; एलिजिबिलिटी और फीस जानें
मार्किंग स्कीम के अनुसार, प्रत्येक सही उत्तर के लिए 3 अंक मिलेंगे और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक काटा जाएगा। जबकि जबकि, नॉन-एमसीक्यू प्रश्नों के लिए कोई नेगेटिव अंक नहीं होगा। कैट प्रवेश परीक्षा आईआईएम और शीर्ष बी-स्कूलों में एमबीए प्रोग्राम में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।
टाई-ब्रेकिंग नियम के अनुसार, बराबरी की स्थिति में समान अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को समान रैंक दी जाएगी। यदि दो उम्मीदवारों को कैट स्कोर 2024 में समान अंक प्राप्त होते हैं, तो उन्हें नंबर 1 रैंक दी जाएगी और दूसरे सबसे अधिक अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवार को रैंक 3 दी जाएगी।
आईआईएम संस्थानों में उम्मीदवारों को प्रवेश CAT स्कोर और पर्सेंटाइल 2024 के आधार पर दिया जाएगा। कैट परीक्षा में तीन सेक्शन (VARC, DILR और QA) शामिल थे। कैट परीक्षा उम्मीदवारों की क्षमताओं का आकलन करने के लिए आयोजित की जाती है। नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।