ICAI CA Final 2024: आईसीएआई सीए फाइनल नवंबर परीक्षा तिथि में संशोधन, देखें शेड्यूल
Saurabh Pandey | September 24, 2024 | 03:07 PM IST | 1 min read
सीए कोर्स के तीन स्तर हैं। सीए फाउंडेशन, सीए इंटरमीडिएट और सीए फाइनल। सीए फाइनल स्तर तक पहुंचने के लिए, उम्मीदवारों को सीए फाउंडेशन और सीए इंटरमीडिएट स्तर को पास करना होगा।
नई दिल्ली : इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने सीए फाइनल नवंबर 2024 परीक्षा स्थगित कर दी है। संशोधित सीए फाइनल परीक्षा तिथि के अनुसार, अब यह परीक्षा 3 नवंबर को पुनर्निर्धारित की गई है। परीक्षा तिथि दीपावली त्योहार के कारण संशोधित की गई है।
सीए कोर्स के तीन स्तर हैं। सीए फाउंडेशन, सीए इंटरमीडिएट और सीए फाइनल। सीए फाइनल स्तर तक पहुंचने के लिए, उम्मीदवारों को सीए फाउंडेशन और सीए इंटरमीडिएट स्तर को पास करना होगा।
ICAI CA Final 2024: संशोधित परीक्षा कार्यक्रम
ग्रुप 1 परीक्षा 3, 5 और 7 नवंबर 2024 को आयोजित की जाएगी, जबकि ग्रुप 2 परीक्षा 9, 11 और 13 नवंबर 2024 को आयेजित की जानी है।
इन परीक्षाओं की तिथियों नहीं हुआ बदलाव
हालांकि, नवंबर 2024 में होने वाली इंटरनेशनल टैक्सेशन-असेसमेंट टेस्ट (INTT-AT) और इंश्योरेंस एंड रिस्क मैनेजमेंट (IRM) टेक्निकल परीक्षा में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स पोस्ट क्वालिफिकेशन कोर्स परीक्षाओं के शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं किया गया है। अंतर्राष्ट्रीय कराधान- मूल्यांकन परीक्षा 9 और 11 नवंबर, 2024 को आयोजित की जाएगी। बीमा और जोखिम प्रबंधन (आईआरएम) तकनीकी परीक्षा 5, 7, 9 और 11 नवंबर, 2024 को आयोजित की जाएगी।
ICAI CA Final 2024: संशोधित शेड्यूल डाउनलोड की प्रक्रिया
- आईसीएआई की आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर जाएं।
- नवीनतम घोषणा लिंक के तहत उपलब्ध आईसीएआई सीए नवंबर परीक्षा 2024 री-शेड्यूल तिथि सूचना पर क्लिक करें।
- एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी, जहां उम्मीदवार संशोधित कार्यक्रम देख सकते हैं।
- अब इस पेज को डाउनलोड करें और इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
बता दें कि इससे पहले, ग्रुप 1 के लिए सीए फाइनल परीक्षा 1, 3 और 5 नवंबर, 2024 को निर्धारित की गई थी और ग्रुप 2 की परीक्षा 7, 9 और 11 नवंबर, 2024 को निर्धारित की गई थी, जिसे अब संशोधित किया गया है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल