IBPS SO Mains Admit Card 2024: आईबीपीएस एसओ मेन एडमिट कार्ड 2024 जारी, देखें डाउनलोड प्रक्रिया
Abhay Pratap Singh | January 18, 2024 | 01:08 PM IST | 1 min read
आईबीपीएस एसओ मेन परीक्षा का आयोजन 28 जनवरी 2024 को होगा। प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
नई दिल्ली: इंस्टिट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सेलेक्शन ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (एसओ) पद पर भर्ती प्रक्रिया के लिए 18 जनवरी 2024 को IBPS SO Mains Admit Card 2024 जारी कर दिया है। यह परीक्षा 28 जनवरी को आयोजित की जाएगी।
जिन उम्मीदवारों ने आईबीपीएस एसओ प्रीलिम्स एग्जाम पास किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट पर ibps.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। आईबीपीएस एसओ पद पर भर्ती के लिए प्रीलिम्स एग्जाम का आयोजन 30 और 31 दिसंबर 2023 को किया गया था।
IBPS SO Prelims Result 2023 16 जनवरी 2024 को जारी किया गया था। आईबीपीएस ने इन पदों पर भर्ती के लिए 1 अगस्त 2023 को नोटिफिकेशन जारी किया था। IBPS SO पद पर उम्मीदवारों का चयन प्रीलिम्स एग्जाम, मेन एग्जाम और इंटरव्यू टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। जो उम्मीदवार दोनों परीक्षाओं में सफल होंगे उन्हें साक्षात्कार में बैठने का मौका दिया जाएगा।
IBPS SO Mains Admit Card 2024: डाउनलोड प्रक्रिया
नीचे दिए गए चरणों की सहायता से आईबीपीएस एसओ मेन एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
-
ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
-
आईबीपीएस एसओ मेन एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
-
लॉगिन क्रेडेंशियल रिजस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि की सहायता से लॉगिन करें।
-
अब आप एडमिट कार्ड डाउनलोड कर भविष्य के संदर्भ में सुरक्षित रख लें।
आईबीपीएस एसओ मेन परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के लिए फरवरी या मार्च 2024 में इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा। वहीं, IBPS SO पद का फाइनल रिजल्ट 1 अप्रैल 2024 को जारी किया जाएगा।
अगली खबर
]Rajasthan Board Exam 2024: आरबीएसई ने उच्च माध्यमिक परीक्षा 2024 के लिए प्रैक्टिकल एग्जाम डेट जारी की
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने उच्च माध्यमिक परीक्षा 2024 के नियमित और स्वयंपाठी छात्रों के लिए प्रैक्टिकल एग्जाम का शेड्यूल जारी कर दिया है। जो 18 जनवरी से 14 फरवरी 2024 तक आयोजित की जाएगी।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी