Santosh Kumar | March 5, 2026 | 11:23 AM IST | 1 min read
यह करेक्शन विंडो जैम ऑनलाइन एप्लीकेशन प्रोसेसिंग सिस्टम पोर्टल पर लाइव है। कैंडिडेट्स केवल लॉग इन करके बदलाव कर सकते हैं।
Candidates can download JAM previous year's papers to boost their exam preparation.
Download Now
नई दिल्ली: आईआईटी जैम 2026 के लिए करेक्शन विंडो एक बार फिर से ओपन कर दी गई है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी बॉम्बे (आईआईटी बॉम्बे) द्वारा यह विंडो ऑफिशियल पोर्टल jam2026.iitb.ac.in पर एक्टिव है। कैंडिडेट अब अपनी कुछ जरूरी जानकारी, जैसे कैटेगरी, नाम और जन्मतिथि में बदलाव कर सकते हैं। आईआईटी जैम करेक्शन विंडो 9 मार्च तक सक्रिय रहेगी।
यह करेक्शन विंडो जैम ऑनलाइन एप्लीकेशन प्रोसेसिंग सिस्टम पोर्टल पर लाइव है। कैंडिडेट्स केवल लॉग इन करके बदलाव कर सकते हैं। नाम, कैटेगरी और जन्मतिथि जैसी कुछ ही फ़ील्ड्स में बदलाव की इजाजत है।
आईआईटी जैम 2026 एग्जाम 15 फरवरी को हुआ। जैम 2026 रिजल्ट 20 मार्च तक घोषित होने की उम्मीद है। इसलिए, यह विंडो उन कैंडिडेट्स के लिए है जिन्होंने एप्लीकेशन में कैटेगरी, नाम या जन्म तिथि जैसे विकल्प में गलती की है।
सही जानकारी देने से जैम स्कोरकार्ड, काउंसलिंग और एडमिशन में कोई दिक्कत नहीं होगी। आईआईटी बॉम्बे ने अपने नोटिफिकेशन में साफ किया है कि डेडलाइन के बाद किसी भी रिक्वेस्ट पर विचार नहीं किया जाएगा।
करेक्शन के लिए कोई एक्स्ट्रा फीस नहीं है, लेकिन वैलिड प्रूफ़ ज़रूरी है। आईआईटी जैम 2026 आंसर की पहले ही रिलीज हो चुकी है। जैम प्रोविजनल आंसर की ऑफिशियल वेबसाइट jam2026.iitb.ac.in पर उपलब्ध है।
सीयूईटी पीजी एग्जाम 6 से 27 मार्च तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें कुल 157 अलग-अलग सब्जेक्ट शामिल होंगे। सीयूईटी पीजी 2026 एग्जाम में लाखों कैंडिडेट शामिल होंगे। सीयूईटी पीजी एग्जाम कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) मोड में होगा और अलग-अलग शहरों में होगा।
Santosh Kumar