Trusted Source Image

Bihar Civil Court Attendant Admit Card 2026: बिहार सिविल कोर्ट अटेंडेंट एडमिट कार्ड आज होगा जारी

Saurabh Pandey | March 5, 2026 | 11:53 AM IST | 1 min read

बिहार सिविल कोर्ट अटेंडेंट भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र उम्मीदवार पटना सिविल न्यायालयों की आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए लिंक पर जाकर 5 मार्च 2026 से डाउनलोड कर सकेंगे।

बिहार सिविल कोर्ट अटेंडेंट भर्ती परीक्षा में उपस्थित होने के दौरान उम्मीदवारों को होने वाली किसी भी क्षति या चोट के लिए समिति जिम्मेदार नहीं होगी। (आधिकारिक वेबसाइट)
बिहार सिविल कोर्ट अटेंडेंट भर्ती परीक्षा में उपस्थित होने के दौरान उम्मीदवारों को होने वाली किसी भी क्षति या चोट के लिए समिति जिम्मेदार नहीं होगी। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : बिहार सिविल कोर्ट अटेंडेंट ([प्यून (जनरल+ अर्दली)] भर्ती परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड आज 5 मार्च को जारी किया जाएगा। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट patna.dcourts.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड देख और डाउनलोड कर सकेंगे।

बिहार सिविल कोर्ट अटेंडेंट भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

बिहार सिविल कोर्ट अटेंडेंट भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र उम्मीदवार पटना सिविल न्यायालयों की आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए लिंक पर जाकर 5 मार्च 2026 से डाउनलोड कर सकेंगे।

उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि प्रवेश पत्र व्यक्तिगत रूप से नहीं भेजे जाएंगे। उम्मीदवारों को अपने खर्च पर निर्धारित परीक्षा केंद्र पर अपने प्रवेश पत्र में उल्लिखित तिथि, शिफ्ट और समय पर उपस्थित होना होगा।

Bihar Civil Court Attendant Admit Card 2026: एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट patna.dcourts.gov.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर, नवीनतम समाचार" या "सूचनाएं" सेक्शन पर जाएं
  3. रोजगार सूचना संख्या- 04/2022 लिंक पर क्लिक करें।
  4. अब आवेदन संख्या, जन्म तिथि और सुरक्षा कोड दर्ज कर लॉगिन करें।
  5. अब आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  6. बिहार सिविल कोर्ट अटेंडेंट एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।

Also read SSC CHSL Tier 1 Cutoff: एसएससी सीएचएसएल टियर 1 पदवार कैटेगरीवाइज कटऑफ अंक ssc.gov.in पर जारी

Bihar Civil Court Attendant Exam 2026: परीक्षा तिथि

बिहार सिविल कोर्ट अटेंडेंट भर्ती (प्रारंभिक) परीक्षा का आयोजन 15 मार्च (रविवार) को आयोजित किया जाना है। इस परीक्षा का उद्देश्य चपरासी, कोर्ट अटेंडेंट सहित कुल 1673 रिक्त पदों को भरना है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications