IBPS RRB Final Result 2024: आईबीपीएस आरआरबी 13 फाइनल रिजल्ट घोषित, ibps.in से डाउनलोड करें स्कोरकार्ड
Santosh Kumar | January 1, 2025 | 12:17 PM IST | 1 min read
आईबीपीएस आरआरबी फाइनल रिजल्ट 2024 डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे।
नई दिल्ली: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन (आईबीपीएस) ने क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (आरआरबी) में ऑफिस असिस्टेंट और ऑफिसर (स्केल 1, 2 और 3) का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। आईबीपीएस आरआरबी 13वीं भर्ती परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थी आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in के माध्यम से अपने रिजल्ट को ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। आईबीपीएस आरआरबी फाइनल रिजल्ट 2024 डाउनलोड करने की प्रक्रिया इस लेख में आगे दी गई है।
आईबीपीएस आरआरबी फाइनल रिजल्ट 2024 डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे। स्कोरकार्ड में उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त सेक्शन-वाइज अंक शामिल होंगे।
IBPS RRB Final Result 2024: 31 जनवरी तक डाउनलोड करें परिणाम
आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, आईबीपीएस आरआरबी 13 फाइनल रिजल्ट 31 जनवरी 2025 तक उम्मीदवारों के लिए पोर्टल पर उपलब्ध रहेगा। उम्मीदवार निर्धारित समय सीमा तक ही परिणाम डाउनलोड कर पाएंगे।
आईबीपीएस इस भर्ती अभियान के माध्यम से ऑफिस असिस्टेंट और ऑफिसर (स्केल 1, 2 और 3) के 9995 पदों पर भर्ती करेगा। इनमें से 5585 पद ऑफिस असिस्टेंट के लिए और 4410 पद ऑफिसर स्केल 1, 2 और 3 के लिए हैं।
Also read IBPS SO Scorecard 2024: आईबीपीएस एसओ स्कोरकार्ड ibps.in पर जारी, 18 दिसंबर तक करें डाउनलोड
IBPS RRB Result 2024: आरआरबी रिजल्ट कैसे चेक करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आसानी से आईबीपीएस आरआरबी फाइनल रिजल्ट 2024 डाउनलोड या चेक कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
- होम पेज पर ऊपर दिए गए 'CRP RRBs XIII' पर क्लिक करें।
- पोर्टल पर आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- आईबीपीएस आरआरबी फाइनल रिजल्ट 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- इसमें अंको की जांच करें और पीडीएफ डाउनलोड करें।
उम्मीदवारों का चयन प्रीलिम्स, मेन्स और इंटरव्यू के आधार पर किया गया है। प्रारंभिक परीक्षा अगस्त में आयोजित की गई थी, जबकि स्केल 1, 2 और 3 परीक्षा सितंबर में आयोजित की गई थी। मुख्य परीक्षा अक्टूबर में हुई थी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा