IBPS PO Recruitment 2024: आईबीपीएस पीओ पंजीकरण की अंतिम तिथि आज, प्रारंभिक परीक्षा अक्टूबर में
Santosh Kumar | August 21, 2024 | 02:36 PM IST | 1 min read
आईबीपीएस पीओ भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।
Get education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Subscribe Nowनई दिल्ली: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन (आईबीपीएस) आज यानी 21 अगस्त को आईबीपीएस प्रोबेशनरी ऑफिसर (आईबीपीएस पीओ) 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो बंद कर देगा। योग्य उम्मीदवार जिन्होंने अभी तक प्रारंभिक परीक्षा के लिए आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट ibps.in के जरिए आईबीपीएस पीओ 2024 आवेदन पत्र भर सकते हैं।
आईबीपीएस पीओ भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, बेंचमार्क विकलांग व्यक्ति, भूतपूर्व सैनिक और उनके आश्रितों को 175 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। बाकी सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 850 रुपये है।
IBPS PO Recruitment 2024: परीक्षा तिथि
आईबीपीएस पीओ भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु 20 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना 1 अगस्त 2024 से की जाएगी।
परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, आईबीपीएस पीओ 2024 प्रारंभिक परीक्षा 19 और 20 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी। आईबीपीएस पीओ मुख्य परीक्षा 30 नवंबर, 2024 को आयोजित की जाएगी। आईबीपीएस भर्ती अभियान के माध्यम से विभाग में कुल 4,455 प्रोबेशनरी ऑफिसर (पीओ) रिक्तियां भरी जाएंगी।
IBPS PO 2024 Application Link: आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से आईबीपीएस पीओ 2024 परीक्षा के लिए पंजीकरण कर सकते हैं-
- आवेदन के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर जाएं- ibpsonline.ibps.in/crppo14jul24
- पोर्टल पर पहले से पंजीकृत नहीं हैं तो पंजीकरण करें।
- आईबीपीएस पीओ 2024 आवेदन फॉर्म भरें।
- जरूरी दस्तावेज और शुल्क का भुगतान करें।
- सभी विवरण सबमिट करें और पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें।
अगली खबर
]Punjab NEET Counselling 2024: पंजाब नीट यूजी काउंसलिंग मेरिट सूची bfuhs.ac.in पर जारी, काउंसलिंग शेड्यूल, फीस
Punjab NEET Counselling 2024: पंजाब नीट यूजी काउंसलिंग मेरिट सूची आधिकारिक वेबसाइट bfuhs.ac.in पर जारी कर दी गई है। जानें काउंसलिंग शेड्यूल, फीस इत्यादि के बारे में...
Saurabh Pandey | 1 min readविशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा