IBPS PO New Exam Pattern: आईबीपीएस पीओ परीक्षा पैटर्न में किया गया बदलाव, मेन्स में प्रश्नों की संख्या हुई कम
Abhay Pratap Singh | July 9, 2025 | 10:52 AM IST | 2 mins read
आईबीपीएस पीओ मेन्स 2025 परीक्षा में ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्नों की कुल संख्या पहले 155 थी, जो घटकर अब 145 हो गई है।
नई दिल्ली: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिग पर्सोनल सेलेक्शन (IBPS) ने इस साल आईबीपीएस प्रोबेशनरी ऑफिसर परीक्षा 2025 (IBPS PO Exam 2025) के लिए परीक्षा पैटर्न में बदलाव किया है। यह परिवर्तन प्रीलिम्स और मेन्स दोनों परीक्षाओं में लागू होगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर आईबीपीएस पीओ न्यू एग्जाम पैटर्न जांच सकते हैं।
आईबीपीएस पीओ प्रीलिम्स एग्जाम में क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड सेक्शन में अंकों की संख्या 35 से घटाकर 30 कर दी गई है। वहीं, रीजनिंग एबिलिटी के मार्क्स बढ़ाकर 40 कर दिए गए हैं। नोटिस में कहा गया कि, आईबीपीएस पीओ प्रीलिम्स एग्जाम 2025 में सवालों की संख्या वही है, जबकि उनका वेटेज बदल दिया गया है।
आईबीबीएस पीओ मेन्स में रीजनिंग और कंप्यूटर एप्टीट्यूड सेक्शन से प्रश्नों की संख्या 45 से घटाकर 40 कर दी गई है। साथ ही, समय भी 50 मिनट कर दिया गया है। जनरल/ इकोनॉमी/ बैंकिंग अवेयरनेस सेक्शन में अब 50 अंकों के 35 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा का समय 35 मिनट से घटाकर 25 मिनट कर दिया गया है।
Also read IOB LBO Admit Card 2025: आईओबी एलबीओ एडमिट कार्ड iob.in/Careers पर जारी, परीक्षा 12 जुलाई को होगी
इसके अलावा, पीओ मुख्य परीक्षा में डेटा एनालिसिस और इंटरप्रिटेशन के अंक 60 से घटाकर 50 कर दिए गए हैं। आईबीपीएस पीओ मेन्स में ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्नों की कुल संख्या पहले 155 थी, जो घटकर अब 145 हो गई है। पिछले साल के 180 मिनट की तुलना में इस बार परीक्षा समय 160 मिनट कर दिया गया है।
IBPS PO Prelims Exam Pattern 2025: संशोधित पीओ प्रीलिम्स पैटर्न
आईबीपीएस पीओ रिवाइज्ड एग्जाम पैटर्न 2025 के अनुसार, प्रारंभिक परीक्षा में अंग्रेजी भाषा से 30 अंकों के कुल 30 प्रश्न पूछे जाएंगे, जबकि क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड सेक्शन से 30 अंकों के 35 प्रश्न शामिल होंगे। रीजनिंग एबिलिटी विषय से 40 अंकों के 35 प्रश्न होंगे। आईबीपीएस प्रीलिम्स एग्जाम की अवधि 1 घंटे है।
IBPS PO Mains Exam Pattern 2025: रिवाइज्ड पीओ मेन्स पैटर्न
पीओ मुख्य परीक्षा में रीजनिंग एबिलिटी सेक्शन से 60 अंकों के 40 प्रश्न, जनरल/इकोनॉमी/बैंकिंग अवेयरनेस/डिजिटल/फाइनेंशियल अवेयरनेस में 50 अंकों के 35 प्रश्न और इंग्लिश लैंग्वेज व डेटा एनालिसिस एंड इंटरप्रिटेशन सेक्शन में 40-40 अंकों के 35-35 प्रश्न होंगे।
अगली खबर
]UPPSC RO ARO Exam 2023: यूपी आरओ एआरओ प्रारंभिक परीक्षा को लेकर हुई बैठक; एग्जाम डेट, लेटेस्ट अपडेट जानें
उत्तर प्रदेश समीक्षा अधिकारी (RO) और सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) परीक्षा में उपस्थित होने वाले सभी अभ्यर्थियों के लिए बायोमेट्रिक पहचान और आइरिस कैप्चरिंग को अनिवार्य किया गया है।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल