IBPS PO Main Result 2023: आईबीपीएस पीओ मेन रिजल्ट ibps.in पर जारी, देखें डाउनलोड प्रक्रिया
Abhay Pratap Singh | January 30, 2024 | 06:00 PM IST | 1 min read
आईबीपीएस पीओ मेन रिजल्ट 2023 आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार आईबीपीएस पीओ परिणाम नीचे दिए गए चरणों का पालन कर देख सकते हैं।
नई दिल्ली: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन (आईबीपीएस) ने 30 जनवरी को आईबीपीएस पीओ मेन रिजल्ट 2023 जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। वहीं, आईबीपीएस पीओ पद पर भर्ती के लिए इंटरव्यू का आयोजन फरवरी माह में किया जाएगा।
उम्मीदवार 6 फरवरी 2024 तक आईबीपीएस पीओ 2023 रिजल्ट जांच सकते हैं। इन पदों के लिए उम्मीदवारों का अंतिम चयन आईबीपीएस मुख्य परीक्षा स्कोर और साक्षात्कार स्कोर के आधार पर किया जाएगा।
अभ्यर्थी लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण या रोल नंबर व पासवर्ड या जन्म तिथि की मदद से आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर आईबीपीएस पीओ मेन रिजल्ट 2023 डाउनलोड कर सकते हैं। आईबीपीएस पीओ मेन एग्जाम का आयोजन 5 नवंबर 2023 को किया गया था।
आईबीपीएस पीओ मेन रिजल्ट 2023: डाउनलोड करें
परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे बताए गए चरणों की मदद से रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं:
- आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
- होमपेज पर 'आईबीपीएस पीओ मेन रिजल्ट 2023 लिंक' पर टैप करें।
- नए पेज पर मांगी गई जानकारी भरें।
- एक बार विवरण दर्ज हो जाने पर परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- भविष्य के संदर्भ के लिए परिणाम की एक हार्डकॉपी डाउनलोड कर रख लें।
अगली खबर
]UIIC Assistant Admit Card 2024: यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस असिस्टेंट एडमिट कार्ड uiic.co.in पर जारी
यूनाइडेट इंडिया इंश्योरेंस असिस्टेंट पद के लिए भर्ती परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी भाषा में आयोजित की जाएगी। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 37 हजार रुपये का वेतन दिया जाएगा।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन