Agniveervayu Recruitment 2026 Notification: अग्निवीर वायु म्यूजिशियन भर्ती नोटिफिकेशन जारी, 31 अगस्त से आवेदन

Saurabh Pandey | July 16, 2026 | 02:48 PM IST | 2 mins read

इंडियन एयरफोर्स ने अग्निवीरवायु (म्यूजिशियन) भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इन रिक्तियों के लिए 31 अगस्त भर्ती रैली शुरू होगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 9 सितंबर तक इसमें शामिल हो सकेंगे।

परीक्षा केंद्र या चयन परीक्षा की तारीख बदलने के अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा।(आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : भारतीय वायु सेना ने इनटेक 01/2027 के लिए अग्निवीरवायु (म्यूजिशियन) भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसमें अविवाहित भारतीय पुरुष और महिला उम्मीदवारों को 31 अगस्त 2026 से 9 सितंबर 2026 तक होने वाली प्री-रजिस्टर्ड भर्ती रैली में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।

1 जनवरी 2005 और 1 जुलाई 2009 (दोनों तारीखें शामिल) के बीच जन्मे उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र हैं। यदि कोई उम्मीदवार चयन प्रक्रिया के सभी चरण पास कर लेता है, तो नामांकन की तारीख पर उसकी अधिकतम आयु सीमा 22 वर्ष होनी चाहिए।

इस भर्ती में शामिल होने के इच्छुक और पात्र उम्मीदवारों को एएससी सी/ओ रेस कोर्स कैंप, वायु सेना स्टेशन नई दिल्ली (नई दिल्ली) और 7 एएससी, नंबर 1 क्यूबॉन रोड, बेंगलुरु (कर्नाटक) पहुंचना होगा, जहां भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी।

IAF Agniveervayu Musician Recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता

  1. उम्मीदवारों द्वारा रजिस्ट्रेशन की तारीख तक किसी भी केंद्रीय, राज्य या केंद्र शासित प्रदेश (UT) सरकार से मान्यता प्राप्त स्कूल या बोर्ड से कम से कम पासिंग मार्क्स के साथ मैट्रिकुलेशन/10वीं या उसके बराबर की परीक्षा पास की होनी चाहिए।
  2. संगीत की योग्यता - उम्मीदवारों को संगीत में महारत हासिल होनी चाहिए, जिसमें टेम्पो (लय) और पिच (सुर) की सटीकता हो और वे एक पूरा गाना गा सकें। उन्हें एक शुरुआती धुन और किसी भी नोटेशन (जैसे- स्टाफ नोटेशन/टैब्लेचर/टॉनिक सोलफ़ा/हिंदुस्तानी/कर्नाटक आदि) को बजाने/गाने में सक्षम होना चाहिए।
  3. उम्मीदवारों को अलग-अलग वाद्ययंत्रों (जिनमें ट्यूनिंग की ज़रूरत होती है) को ट्यून करने और आवाज या वाद्ययंत्रों पर अनजाने सुरों (नोट्स) को पहचानने/मिलाने में सक्षम होना चाहिए।

Also read UP Cooperative Bank Exam Postponed 2026: यूपी को-ऑपरेटिव बैंक भर्ती परीक्षा अपरिहार्य कारणों से स्थगित

IAF Agniveervayu (Musician) Recruitment 2026: परीक्षा के चरण

उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि परीक्षा केंद्र या चयन परीक्षा की तारीख बदलने के अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड में बताई गई तारीख और समय पर तय रैली स्थल पर जरूर पहुंचना होगा। यात्रा की योजना बनाते समय उन्हें ट्रेनों के देर से चलने जैसी किसी भी स्थिति के लिए पहले से तैयारी रखनी होगी।

तारीख
पद
परीक्षा के चरण
कौन भाग ले सकता है?

31 अगस्त 2026 से

09 सितंबर 2026 तक

अग्निवीरवायु

(संगीतकार)

शारीरिक फिटनेस टेस्ट (PFT) 1 और 2

अंग्रेजी की लिखित परीक्षा

वाद्य यंत्र (म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट) बजाने का टेस्ट

मेडिकल जांच

भारत के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के सभी जिले

IAF Agniveervayu (Musician) Recruitment 2026: लंबाई कितनी होनी चाहिए?

  1. पुरुष उम्मीदवारों के लिए- कम से कम 162 सेमी लंबाई जरूरी है।
  2. महिला उम्मीदवारों के लिए - कम से कम 152 सेमी लंबाई जरूरी है।
  3. नॉर्थ-ईस्ट या उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों के उम्मीदवारों के लिए, कम से कम 147 सेमी लंबाई भी स्वीकार्य होगी। लक्षद्वीप के उम्मीदवारों के मामले में, कम से कम लंबाई 150 सेमी होगी।

IAF Agniveervayu Recruitment 2026: अग्निवीर सेवा निधि पैकेज विवरण

वर्ष मासिक पैकेज इन हैंड वेतन (70%) अग्निवीर कॉर्पस फंड में योगदान (30%) भारत सरकार द्वारा कॉर्पस फंड में योगदान
प्रथम वर्ष 30,000 रुपये 21,000 9,000 रुपये 9,000 रुपये
द्वितीय वर्ष 33,000 रुपये 23,100 रुपये 9,900 रुपये 9,900 रुपये
तृतीय वर्ष 36,500 रुपये 25,550 रुपये 10,950 रुपये 10,950 रुपये
चतुर्थ वर्ष 40,000 रुपये 28,000 रुपये 12,000 रुपये 12,000 रुपये
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]