IAF Agniveervayu Recruitment 2024: आईएएफ अग्निवीरवायु भर्ती के लिए पंजीकरण आज से शुरू, आखिरी तिथि 28 जुलाई
Abhay Pratap Singh | July 8, 2024 | 04:50 PM IST | 2 mins read
IAF अग्निवीरवायु भर्ती 2024 के लिए लिखित परीक्षा 18 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी। भारतीय वायु सेना में अग्निवीर की भर्ती 4 साल के लिए होगी।
नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना (IAF) ने आज यानी 8 जुलाई से अग्निवीरवायु इंटेक 02/2025 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। आईएएफ की ऑफिशियल वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाकर अविवाहित भारतीय पुरुष और महिला उम्मीदवार आईएएफ अग्निवीरवायु 2024 भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
अग्निवीर वायु भर्ती 2024 के तहत आवेदन करने वाले उम्मीदवार का जन्म 3 जुलाई 2004 और 3 जनवरी 2008 दोनों तिथियां के बीच हुआ हो। नामांकन की तिथि पर अभ्यर्थी की आयु 21 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आईएएफ अग्निवीरवायु भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तिथि 28 जुलाई है।
IAF अग्निवीरवायु भर्ती 2024 के लिए लिखित परीक्षा 18 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी। अग्निपथ योजना के तहत भारतीय वायु सेना में अग्निवीर की भर्ती 4 साल के लिए होगी। नोटिस में कहा गया कि महिला उम्मीदवारों को चार साल की अवधि के दौरान गर्भवती न होने का भी वचन देना होगा। इसके अलावा, चयनित उम्मीदवार चार साल की निर्धारित अवधि के दौरान भी शादी नहीं कर सकते हैं।
Also read IAF Agniveer Recruitment 2024: आईएएफ अग्निवीर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी, 8 जुलाई से पंजीकरण शुरू
साइंस स्ट्रीम के छात्रों को गणित और भौतिकी के साथ कक्षा 12वीं या समकक्ष परीक्षा न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों में उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही अंग्रेजी में भी 50 प्रतिशत अंक होने चाहिए। या इंजीनियरिंग में 50% अंकों में तीन वर्षीय डिप्लोमा हो। या भौतिकी और गणित के साथ दो वर्षीय व्यावसायिक पाठ्यक्रम में कुल मिलाकर 50 प्रतिशत अंक हों।
IAF अग्निवीरवायु भर्ती पंजीकरण के लिए उम्मीदवारों को 550 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। पात्रता मानदंड और शैक्षणिक योग्यता से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार भारतीय वायु सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन देख सकते हैं। बता दें कि, चार साल के बाद केवल 25% अग्निवीरों की स्थाई नियुक्ति की जाएगी।
IAF Agniveervayu Bharti 2024: आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर आसानी से अग्निवीर वायु 2024 के लिए आवेदन कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर विजिट करें।
- होमपेज पर उपलब्ध ‘अनाउंसमेंट’ लिंक पर क्लिक करें।
- कैंडिडेट रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन क्रेडेंशियल जनरेट करें।
- लॉगिन विवरण की सहायता से विंडो को लॉगिन करें।
- मांगी गई जानकारी दर्ज करें और दस्तावेज अपलोड करें।
- शुल्क का भुगतान करें, फॉर्म सबमिट करें और प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]Bihar Simultala Answer Key 2024: बीएसईबी सिमुलतला आवासीय विद्यालय कक्षा 11वीं प्रवेश परीक्षा उत्तर कुंजी जारी
सिमुलतला आवासीय विद्यालय कक्षा 11वीं में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा 28 जून को सीबीटी मोड में आयोजित की गई थी। आपत्ति दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न 50 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार