Hyderabad University MTech Admission 2024: हैदराबाद यूनिवर्सिटी एमटेक एडमिशन पंजीकरण acad.uohyd.ac.in पर शुरू
Saurabh Pandey | April 24, 2024 | 11:03 AM IST | 1 min read
हैदराबाद विश्वविद्यालय की तरफ से छह एमटेक कार्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया आयोजित की जा रही है। एमटेक कार्यक्रम में प्रवेश GATE में वैध स्कोर के आधार पर होता है, जिसके बाद CCMT काउंसलिंग होती है।
नई दिल्ली : हैदराबाद विश्वविद्यालय की तरफ से एमटेक प्रवेश 2024 के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। एमटेक कार्यक्रमों में प्रवेश लेने के पात्र और इच्छुक छात्र हैदराबाद यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट acad.uohyd.ac.in पर जाकर एमटेक प्रवेश 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 10 मई तक है।
हैदराबाद विश्वविद्यालय में ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE 2024) स्कोर के आधार पर प्रवेश प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। एडमिशन के लिए आवेदन करने वाले छात्रों के पास गेट स्कोर होना जरूरी है।
Hyderabad University MTech Admission 2024 Fees आवेदन शुल्क
हैदराबाद विश्वविद्यालय एमटेक प्रवेश 2024 के लिए आवेदन करने वाले छात्रों को 500 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। ईडब्ल्यूएस, ओबीसी और एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क क्रमशः 500 रुपये, 350 रुपये और 250 रुपये होगा।
Hyderabad University MTech Admission 2024 काउंसलिंग डिटेल
हैदराबाद विश्वविद्यालय एमटेक प्रवेश 2024 काउंसलिंग के लिए चयनित उम्मीदवारों की सूची 22 मई को जारी करेगा। काउंसलिंग प्रक्रिया 31 मई से शुरू होगी और कक्षाएं 1 अगस्त से शुरू होने की संभावना है।
हैदराबाद विश्वविद्यालय की तरफ से छह एमटेक कार्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया आयोजित की जा रही है। एमटेक कार्यक्रम में प्रवेश GATE में वैध स्कोर के आधार पर होता है, जिसके बाद CCMT काउंसलिंग होती है।
एमटेक कार्यक्रमों के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग / इंस्ट्रुमेंटेशन इंजीनियरिंग / फिजिक्स या समकक्ष स्ट्रीम में 60 प्रतिशत अंकों के साथ बीई / बीटेक होना चाहिए।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल