HTET Biometric Verification: एचटीईटी बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन आज से शुरू, हिसार जिले के लिए सत्यापन केंद्र बदला
Santosh Kumar | August 10, 2026 | 10:18 AM IST | 1 min read
एचटीईटी बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन प्रक्रिया 10 से 12 अगस्त तक, सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे के बीच, राज्य के सभी 22 जिलों में बनाए गए केंद्रों पर होगी।
नई दिल्ली: हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड (बीएसईएच) द्वारा आयोजित हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (एचटीईटी)-2025 में सफल उम्मीदवारों के लिए बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन की प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। यह प्रक्रिया 10 से 12 अगस्त तक, सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे के बीच, राज्य के सभी 22 जिलों में बनाए गए केंद्रों पर होगी। एचटेट बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन जरूरी है और इसके बिना फाइनल रिजल्ट जारी नहीं किया जाएगा।
बोर्ड ने हिसार जिले के लिए दस्तावेज सत्यापन सेंटर को पहले तय की गई जगह गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल (सुशीला भवन के पास, हिसार) से हटाकर जाट सीनियर सेकेंडरी स्कूल (फव्वारा चौक के पास, हिसार) में शिफ्ट कर दिया है।
उम्मीदवारों को केवल नए तय किए गए सेंटर पर ही रिपोर्ट करना होगा; पुराने सेंटर पर जाने से प्रक्रिया पूरी नहीं होगी। हिसार जिले के सभी उम्मीदवारों को तय तारीख पर जाट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में रिपोर्ट करना जरूरी है।
बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के लिए उम्मीदवारों का मूल एडमिट कार्ड और ओरिजिनल फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड) साथ लाना जरूरी है। बोर्ड ने पहले ही वेबसाइट पर जिलेवार सेंटर्स के बारे में जानकारी जारी कर दी है।
हिसार सेंटर में बदलाव की जानकारी प्रेस नोट के जरिए दी गई। बोर्ड के सेक्रेटरी ने सभी संबंधित उम्मीदवारों (जिनमें हिसार सेंटर वाले उम्मीदवार भी शामिल) से अपील की है कि वे सेंटर पर समय से पहुंचें और सभी जरूरी दस्तावेज लाएं।
अगली खबर
]UGC NET Answer Key 2026: आंसर-की में देरी से छात्र नाराज, 11 अगस्त को एनटीए ऑफिस के बाहर प्रदर्शन की चेतावनी
यह परीक्षा 22 से 30 जून के बीच अलग-अलग विषयों के लिए आयोजित की गई, जबकि कुछ प्रभावित सेंटर्स के लिए दोबारा परीक्षा 5 जुलाई को हुई। लाखों उम्मीदवार अभी भी ऑफिशियल आंसर की और नतीजों के लिए अपडेट का इंतजार कर रहे हैं।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल